कांकेर

धान खरीदी केंद्र कुरना मे हमाल के अभाव में किसान खुद बोरा पलटने एवं तोल का कार्य खुद कर रहे हैं!

कांकेर जिला के अंतर्गत नरहरपुर विकासखंड के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कुरना मे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केंद्र में किसान खुद ही बोरा पलटने का एवं कांटा करने का कार्य कर रहे हैं धान खरीदी केंद्र कुरना में 20 किसानों का टोकन कटा था!

किसान अपना धान बेचने हेतु खरीदी केंद्र में आए थे!किसानों ने बताया कि हमालो के अभाव में हमें खुद ही बोरा पलटने एवं कांटा करने का कार्य करना पड़ रहा है उल्लेखनीय है कि 1 दिसंबर से सरकारी समर्थन मूल्य में धान खरीदी का शुभारंभ हुआ है!

परंतु आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कुरना खरीदी केंद्र मे हमालो के अभाव के चलते किसानों को खुद ही धान केंद्र में तोल करना पड़ रहा है इस संबंध में खरीदी प्रभारी से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष का धान लोडिंग का हमालो का भुगतान नहीं हुआ है!

इसी के चलते हमाल धान खरीदी केंद्र में कार्य नहीं कर रहे हैं! इस सम्बन्ध में कांकेर कलेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि जल्द हमालो को व्यवस्था करवा दिया जाएगा।

विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button