कांकेर

तीन काले कृषि कानून के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हुए किसानों को कांग्रेस ने कैण्डल जला कर श्रद्धांजलि दिया

ब्लॉक मुख्यालय चारामा के बस स्टैंड भारत माता चौक में  नरेन्द्र यादव सदस्य छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के नेतृत्व में समस्त कांग्रेस पदाधिकारी,युवा कांग्रेस,एन एस यू आई,जनप्रतिनिधियो ने कृषि कानून के खिलाफ लड़ते हुए अपनी जान देने वाले शहीद किसानो को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दिया! किसानों को आतंकवादी, ख़ालिस्तानी, नक्सली, पाकिस्तान कहने वाली केंद्र की भाजपा सरकार और भाजपा के नेताओं को आखिर कर किसानों का बात मानना पड़ा!

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी जी के नेतृत्व मे पूरे देश की कांग्रेस पार्टी किसानों के आंदोलन को समर्थन देकर हमेशा उनके साथ खड़ी रही और केंद्र सरकार को झुका दिया आज किसानों की जीत हुई इस आंदोलन मे अपनी जान देने वाले 600 से अधिक किसानों के लिए मोमबती जलाकर श्रद्धांजलि दिया गया!

इस दौरान नरेन्द्र यादव सदस्य छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग व पीसीसी सदस्य,हिरवेन्द्र साहू सयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस , महेन्द्र नायक पूर्व जिलाध्यक्ष एन एस यू आई, कमलकांत तारम प्रदेश सचिव एन एस यू आई,शंकर सिन्हा व सुभाष सोनकर पार्षद नप चारामा,अर्जुन देवांगन (नवनियुक्त अध्यक्ष युवा कांग्रेस), पंकज वाधवानी (पूर्व जिला उपाध्यक्ष एनएसयूआई कांकेर),
सुधांशु पाण्डेय (पूर्व जिला उपाध्यक्ष एनएसयूआई कांकेर), देव तिवारी (जिला संयोजक युवा कांग्रेस), सुरेन्द्र साधवानी (ब्लाक संयोजक युवा कांग्रेस), कैलाश कठोलिया, नवीन मंडावी, भगवती कौशिक, प्रकाश लोहले, अंशु पटेल एवं बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे

विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button