जशपुर जिला

कुनकुरी विधायक यू.डी मिंज की पहल पर नगर पंचायत के श्रमवीरों को मिला उपहार में स्वेटर

जशपुर:- कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज की प्रेरणा और उनके मार्गदर्शन में कुनकुरी नगर पंचायत कुनकुरी के सफाई कामगारों को आज दीपावली का उपहार दिया है।

नगर पंचायत कुनकुरी के सफाई कामगारों को आज दीपावली का उपहार दिया कुनकुरी शहर के अंदर की खूबसूरती को बनाये रखने में अभूतपूर्व सहयोग देने वाले श्रमवीरों को आज पूर्व नगर पंचायत भवन में स्वेटर वितरण किया गया वहीं महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को एसएलआरएम सेंटर जाकर स्वेटर प्रदान किया गया। श्रमवीरों को यह उपहार कुनकुरी कांग्रेस परिवार के ब्लॉक अध्यक्ष एस. इलियास
के हाथों प्रदान किया गया।
स्वेटर देने कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एस इलियास,उपाध्यक्ष रॉबर्ट एक्का, नगर पंचायत अध्यक्ष अजेम टोप्पो, उपाध्यक्ष जगदीश आपट, मनोनीत पार्षद आशीष सतपथी, पार्षद दीपक केरकेट्टा, रामदेव राम, प्रताप सिंह एवं नगर पंचायत कर्मी रघुनाथ राम भदौरिया शामिल रहे!!

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष एस इलियास ने कहा कांग्रेस परिवार बहुत पहले से इन श्रमवीरों का सम्मान करना चाहती थी मगर कुछ विशेष कारणों से यह कार्यक्रम नही बन पा रहा था जिस वजह से देर हो गयी ठंड की शुरुआत हो चुकी है सफाई श्रमवीरों को सुबह जल्दी घरोँ से निकलना होता है और दिनभर खुले में रखकर नगर की सफाई व्यवस्था बनानी होती है ऐसे में कांग्रेस परिवार उन्हें थोड़ी भी खुशियां दे पाया तो हम सबको बहुत खुशी होगी!!

नगर पंचायत उपाध्यक्ष जगदीश आपट ने कहा नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मचारियों को कांग्रेस परिवार द्वारा दिये गए उपहार (स्वेटर) के लिए नगर पंचायत परिवार कुनकुरी कांग्रेस परिवार एवं माननीय विधायक श्री यू डी मिंज जी का आभार व्यक्त करता है और आशा करता है भविष्य में भी उनका मार्गदर्शन हम सभी को मिलता रहेगा उनके मार्गदर्शन में हमने छठ पूजा के लिए अनुकरणीय तैयारी की जिसकी आज सर्वत्र सराहना की जा रही है

लाइव भारत 36 न्यूज से जिला संवाददाता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button