जशपुर जिला

कलेक्टर ने जोरातराई और सिंगीबहार गौठान का निरीक्षण …

जशपुर कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज कुनकुरी विकासखण्ड के जोरातराई और फरसाबहार विकासखंड के सिंगीबहार गौठान का निरीक्षण किया और समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए कहा। उन्होंने समूह की महिलाओं को खाद बनाने साथ ही अन्य गतिविधियों में शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने

जोरातराई के महिलाओं से गतिविधियों की जानकारी ली। समूह की महिलाओं ने बताया कि महिलाएॅ नीम और एलोबीरा से हर्बल साबुन बना रही हैं, मच्छली पालन और मुर्गी पालन से जुड़ी हुई है। लक्ष्मी समूह की 13 महिलाएॅ मिल करके मुर्गीपालन भी कर रहीं और आत्मनिर्भर बन रही है साथ ही अब तक 50 क्विंटल खाद बना चुकी हैं जिसमें से 35 क्विंटल खाद का विक्रय सोसायटी के माध्यम से किया जा चुका है। पशुपालन विभाग द्वारा समूह को मुर्गीपालन करने के लिए 225 चूजे उपलब्ध करायी गई है। जोरातराई गौठान 05 एकड़ में और 08 एकड़ में चरागाह विकसित किया गया है। इसी तरह सिंगीबहार गौठान में महिलाएं टसर, धागाकरण और सर्फ भी बना रही हैं। सिंगीबहार गौठान ढेड़ एकड़ में चरागाह और ढेड़ एकड़ में गौठान विकसित किया गया है।
कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को तालाब में मछली पालन और अन्य गतिविधियों में शामिल होकर आत्मनिर्भर बनने के लिए कहा


लाइव भारत 36 न्यूज से जशपुर से लखन लाल सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button