कुसमुंडा पुलिस ने गेवराबस्ति में लगाया चलित थाना..थाना प्रभारी ने सुनी गांव वालों की समस्याएं।
कुसमुंडा– कुसमुंडा थाना क्षेत्रान्तर्गत गेवराबस्ति में कुसमुंडा पुलिस ने लगाया चलित थाना. जिसमें थाना प्रभारी द्वारा जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबंध बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाने की बात कही गई . गेवराबस्ति में आयोजित चलित थाना कार्यक्रम में गांव के लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं पर थाना प्रभारी के साथ विस्तार से चर्चा किया.
पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल जी के द्वारा क्षेत्र के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को गाँव, मुहल्ला सहित अन्य स्थानों में चलित थाना लगाने के निर्देश दिए थे. इसी परिपेक्ष्य में कुसमुंडा थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के द्वारा क्षेत्र के साप्ताहिक बाज़ार का भ्रमण करते हुए गेवराबस्ति में चलित थाना लगाकर आम लोगों की समस्या व शिकायतों को सुना और कुछ समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया।
पुलिस अधिकारियों द्वारा चलित थाना में लोगों की शिकायतों व समस्याओं का निराकरण के साथ ही साथ लोगों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी के बारे में पूर्ण जानकारी देते हुए सतर्कता बरतने की समझाइश भी दी गई। व ठगी का शिकार होने पर तत्काल अपने नजदीकी पुलिस थाना व चौकी में शिकायत दर्ज करने की बात कही गई। यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करने की समझाइश दी गई।चलित थाना के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा महिला व बाल अपराध को रोकने के लिए भी महिलाओं व बालिकाओं को अपनी आत्मरक्षा कैसे की जानी चाहिए उसके बारे में विस्तार से समझाया गया व जल्दी से किसी अनजान शख्स के झांसे में न आने की बात कही गई।
इस अवसर पर थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के साथ सहायक उप निरीक्षक परमेश्वर राठौर , आरक्षक संजय तिवारी , गेवराबस्ति कोटवार ,सहित गांव के सैकड़ों पुरूष, महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे।
लाइव भारत 36 न्यूज़ से बोधन चौहान