कांकेर
कांकेर जिले में वन्य प्राणियों का आतंक जारी!
जिला मुख्यालय से सटे ग्राम पंडरीपानी में मंगलवार को खेत में धान कटाई कर रही 4 महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया!
भालू के हमले से चारों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं!
उन सभी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है!
जानकरी के अनुसार पंडरीपानी निवासी भुनेश्वरी चक्रधारी, सुखबाई मरकाम, वेनिका निषाद, निर्मल साहू पंडरीपानी के नदी किनारे खेत में धान की कटाई कर रहे थे!
इसी दौरान भालू ने उन पर हमला कर दिया!
विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर