कांकेर

पैराडाइस स्कूल के बच्चो ने विभिन्न कार्यक्रमो के द्वारा दीपावली बनाई।

ज्ञान के प्रकाश का विजय पर्व दीपावली पैराडाइस स्कूल के बच्चो द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए मनाया गया और इस पर्व से बच्चों ने अज्ञान के अंधकार को ज्ञान के प्रकाश द्वारा जीवन को प्रकाशमय बनाने का संकल्प लेकर समाज को उत्साह, प्रेम, एकता एवं शांति स्थापित करने की प्रेरणा दी।

इसके साथ ही बच्चों ने अपने घरों पर दीपावली का त्यौहार मनाते हुए विभिन्न क्रियाकलापों में भी भाग लिया। रंगोली में अनामिका कोर्राम, अर्पिता सिंह, दिव्यांश यादव, तश्मिया खान, नीलम सलाम, हर्षिता ठक्कर, अनीशा रावल, लुभांशी देवांगन, निशा सलाम, अदिति भास्कर, निधि पालेश्वर, सोनम नाग, अयान, अनुराधा दास, वैभव शर्मा, चित्रलेखा नेताम, प्रतिभा नेताम, नमन नागवानी, मुस्कान ठाकुर आदि बच्चों ने भाग लिया। ग्रीटिंग कार्ड बनाने में नीलम सलाम, चमन मंडावी, सोनम नाग, अर्जुन पटेल आदि बच्चों ने भाग लिया।

दीप डेकोरेशन में परिधि सोनी, षष्ठी नेताम, चेष्टा नेताम, पुष्पांजलि साहू, अंतरा झा, प्रीति शोरी, पीयूष जगड़े एवं थाल सजाओ में अंजली कथोलिया, अंतरा झा, मानवी हिडको ने भाग लिया। उपयोगी पशुओं के स्नेह, देखभाल और उन्हें संरक्षित करने वाला पर्व गोवर्धन पूजा में आदित्य झा, मानवी हिडको, राशि यादव आदि बच्चों के द्वारा मनाया गया।

भाई-बहन का पवित्र पर्व भाई दूज में मन्नत तिवारी, याचना कवर, मानसी पटेल, दुष्यंत यादव आदि बच्चों द्वारा मनाया गया।

भारतीय संस्कृति के सभी त्योहार हमें समाज में उत्साह, प्रेम, एकता और शांति तथा समृद्धि स्थापित करने की प्रेरणा देता है। इस इको फ्रेंडली विभिन्न पर्वों पर विभिन्न कार्यक्रम संपन्न कराने में प्रचार रश्मि रजक, मैनेजर योगेश रजक, वरिष्ठ शिक्षिका प्रीति झा, रूबी खान, हिमानी रजक, प्राची ठाकुर आदि शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button