सारंगढ़

अचानकपाली गौठान में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा

सारंगढ़!! 5 नवंबर गोवर्धन पूजा पूरे छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया गया प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बारी में सबसे महत्वपूर्ण योजना गौठान में प्रदेश भर में,प्रसासनिक पदाधिकारी,समिति महिला स्व सहायता समूह एवं पशु डॉक्टर, किसान, जनप्रतिनिधि एवम कृषि अधिकारी,नोडल अधिकारी सम्मिलित हुए

! उसी तारतम्य में रायगढ़ जिले के सारंगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत अचानकपाली में गौठान समिति के अध्यक्ष सतधनु सारथी के नेतृत्व में गोवर्धन पूजा के दिन गौठान पर गौ माता का पूजन किया गया! जिसमें विशेष रूप से गौठान समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं समिति के अन्य सभी सदस्य सहित ग्राम पंचायत के स्व सहायता समूह एवम ग्रामपंचायत के मुखिया सरपंच पालू राम पटेल , सचिव नीलांबर पटेल पशु चिकित्सक अधिकारी माधव प्रसाद राठिया, कृषि मित्र वरुण चौहान स्व सहायता समूह के सक्रीय महिला सादमती सारथी पशुपालक बोध राम सिदार दुखु राम सिदार महिमा लाल चौहान जयराम यादव एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे! गौ माताओं को खीर पुरी बूंदी एवं हरी-भरी धानका आहार खिलाकर गोवर्धन पूजा मनाया गया जिसमें उपस्थित सभी सदस्य हर्षउल्लाहित दिखे!

पालूराम सरपंच द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के संदेश को पढ़कर सुनाया गया और पंचायत वासीयों विशेष रूप से महिला स्व सहायता के सदस्यों को धन्यवाद अर्पित किए कि उन्होंने ग्राम पंचायत अचानक पाली के गौठन में हर एक कार्यक्रम को हर्ष उल्लास के साथ मनाते आ रहे हैं

सतधनु सारथी के खास रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button