महासमुंद

अब तक कोविड-19 से मृत 231 प्रकरणों के लिएएक करोड़ 15 लाख 50 हजार की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत


महासमुंद 22 अक्टूबर 2021/ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत जिले में वैश्विक महामारी कोविड-19 से मृत 231 प्रकरण अब तक स्वीकृत किए गए है। प्रथम चरण में 20 अक्टूबर को कोविड से  मृतक 182 व्यक्तियों के परिजनों को 91 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गयी थी। वहीं आज कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने कोविड-19 में मृत 49 व्यक्तियों के परिजनों व आश्रितों 24 लाख 50 हजार की आर्थिक अनुदान सहायता राशि देने के स्वीकृत की है। स्वीकृति आदेश जारी कर दी है। इस प्रकार अब तक कुल 231 कोविड से मृत व्यक्तियों के परिजनों को एक करोड़ 15 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।
कोविड-19 से मृत व्यक्तियों में महासमुन्द विकासखण्ड के 84, सरायपाली विकासखण्ड के 50 पिथौरा विकासखण्ड के 29, बसना विकासखण्ड के 41 और बागबाहरा विकासखण्ड के 27 मृत व्यक्तियों के परिजनों/आश्रितों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी तहसीलदारों को स्वीकृत राशि तत्काल कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों व आश्रितों को सहायता अनुदान राशि भुगतान करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने शेष प्रकरण तत्काल तत्काल तैयार करने कहा है। मालूम हो कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार महासमुन्द जिले में कोविड-19 से 366 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।

लोचन चौधरी की रिपोर्ट…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button