कांकेर

तेंदुए ने बीती रात खेत के नजदीक लाड़ी में सो रही महिला को अपना शिकार बना डाला।

तेंदुए ने बीती रात खेत के नजदीक लाड़ी में सो रही महिला को अपना शिकार बना डाला। महिला का शव सुबह खेत के पास दो हिस्से में बंटा हुआ मिला । तेंदुए के द्वारा महिला का शिकार करने से एक बार फिर इलाके में दहशत फैल गई है। मामला नरहरपुर वन परिक्षेत्र के बनसागर का है। 

महिला प्रमिला बघेल 13 अक्टूबर की रात अपने खेत के लाड़ी सो रही थी इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया, तेंदुए के हमले से  महिला का सिर उसके धड़ से अलग हो गया। महिला के शरीर मे जगह जगह तेंदुए के पंजे और दांत के निशान मिले है। महिला का खेत पहाड़ के किनारे  है, जहां बड़ी संख्या में तेंदुआ मौजूद है । महिला का शव मिलने के बाद वन अमले को सूचना दी गई थी, वन अमले ने भी मौके पर पहुचकर मुआयना किया है। साथ ही आदमखोर तेंदुए को पकड़ने कवायद शुरू की गई है। गौरतलब है कि इसके पहले भी नरहरपुर इलाके से सटे पलेवा और भैंसा कट्टा में तेंदुए ने दो लोगो को मार डाला था जिसके बाद वन विभाग ने इलाके में पिंजरे लगाकर 3 तेंदुओं को पकड़ा था।

विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button