कांकेर

असंगठित कर्मकारों का किया जा रहा है पंजीयन

जिले के समस्त असंगठित एवं निर्माण श्रमिकों का ईश्रम पोर्टल पर पंजीयन किया जा रहा है। असंगठित क्षेत्र के मजदूर जैसे मितानीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता, रसोईया, अंशकालिक सफाई कर्मकार, मनरेगा श्रमिक, रिक्शा, आटो चालक, हमाल, रेजा-कुली, राजमिस्त्री, इलेक्ट्रिशियन, बढ़ई, पेंटर, प्लंबर, फेरी लगाने वाले, धोबी, फुटकर सब्जी फल-फूल विक्रेता, खेतिहर मजदूर, मछुवारे, नाई, धोबी, दुकानों में काम करने वाले मजदूर, सिलाई कार्य करने वाले, परिवहन में लगे मजदूर, कुम्हार, प्रवासी श्रमिक इत्यादि श्रमिक ईश्रम पोर्टल पर अपना पंजीयन करवा सकते हैं।  शासन द्वारा जिले के 02 लाख 40 हजार 101 असंगठित कर्मकारों का पंजीयन कराने का लक्ष्य रखा गया है। ईश्रम कार्ड पंजीयन हेतु 16 वर्ष से 59 वर्ष आयु वर्ग तक के समस्त श्रमिक (ईपीएफओ एवं ईएसआईसी में अंशदान जमा करने वाले श्रमिकों एवं कर्मचारियों को छोड़कर) जिले में स्थित कॉमन सर्विस सेंटर (सी.एस.सी.), पोस्ट आफिस एवं लोक सेवा केन्द्रों में उपस्थित होकर अपना पंजीयन  करा सकते हैं। पंजीयन के लिए आधार कार्ड, बैंक पास बुक, मोबाईल नंबर इत्यादि दस्तावेज आवश्यक है। श्रमिक स्वयं के मोबाईल से भी वेबसाईट में जाकर सीधे अपना पंजीयन कर सकते हैं, एक मोबाईल नंबर से 04 श्रमिकों का पंजीयन हो सकता है। श्रमिकों को पंजीयन हेतु कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। पंजीकृत होने वाले श्रमिकों के पास हर साल मैसेज आयेगा एवं उसे ल्मे करने पर पंजीयन अपडेट होता रहेगा।
श्रम पदाधिकारी ने जिले के समस्त असंठित एवं निर्माण श्रमिकों को अपने क्षेत्र में स्थित सी.एस.सी. सेंटर से संपर्क कर अपना पंजीयन कराकर यूनिक नंबर प्राप्त करने की अपील किया है। उन्होंने कहा कि पंजीकृत श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से भी जोड़ा जावेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये कार्यालय श्रम विभाग से संपर्क किया जा सकता है।

विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button