जशपुर। सन्ना थान क्षेत्र में अंधविश्वास के चलते छोटे भाई ने बेरहमी से भाई और भाभी को हत्या कर दी।
जशपुर:- जशपुर सन्ना थान क्षेत्र में अंधविश्वास के चलते छोटे भाई ने बेरहमी से भाई और भाभी को कुल्हाड़ी से वार कर मार कर हत्या कर दी। उसे शक था कि दंपती जादू-टोना करते हैं। हत्या के बाद युवक की पत्नी रात में पुलिस के पास गए। हत्या करने के बाद पुलिस से कहा कि 2 लोगों की हत्या करके आ रहा हूं। उनके शव गांव में पड़े हैं। सूचना मिलने पर Police गांव पहुंची और शव बरामद किए। पुलिस ने बहरहाल, पति-पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत डोभ निवासी बुधमन भगत अपनी पत्नी लुंदरी बाई के साथ रहता है। पड़ोस में ही उसके बड़े भाई मधनु राम और गंगोत्री बाई रहते थे। आरोप है कि बुधमन शाम करीब 5 बजे अपने भाई के घर पहुंचा और उस पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दिया। उसकी भाभी गंगोत्री शोर मचाते बचने के लिए बाहर भागी। इस पर बाड़ी में बुधमन ने उसके ऊपर भी कुल्हाड़ी से वार कर मार दिया। मधनु और गंगोत्री की मौके पर मौत हो गई। Police का कहना है कि वारदात में लुंदरी बाई भी शामिल है।
लुंदरी बाई देर रात थाने पहुंची और Police से कहा कि वह दो लोगों की हत्या करके आई है। पहले तो Police को यकीन नहीं हुआ, फिर फोर्स को रात में ही गांव के लिए रवाना किया गया। रात काफी होने के कारण मकान को सील कर दिया गया। अगले दिन फिर Police मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। लुंदरी बाई ने Police को बताया कि उसके जेठ-जेठानी जादू-टोना करते थे। उन दोनों से उसे खतरा था, इसलिए कुल्हाड़ी से मार दिया है।
Police ने आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में ले लिया है। सन्ना पुलिस ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है। हत्या के पीछे पारिवारिक झगड़ा का पता चल रहा है। हालांकि, ग्रामीण जादू-टोने की भी बात कह रहे हैं। इस पर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले महिला के बच्चे की मौत हो गई थी। उसे संदेह था कि दोनों ने उसे मारा है। मौके पर पहुंचे SP विजय अग्रवाल ने भी लोगों से पूछताछ की और उन्हें अंधविश्वास से दूर रहने को कहा।
गणेश राम बंजारा के रिपोर्ट