महासमुंद

आठवीं के छात्र सैयद अयान का हमारें नायक में हुआ चयनकोरोना काल में नियमित 5-6 घंटे ऑनलाईन क्लास में शिक्षा से जुड़े रहे

महासमुन्द 28 सितम्बर 2021/ स्टूडेंट्स के बीच इनोवेशन, क्रिएटिविटी और वैज्ञानिक पहलुओं को बढ़ावा देने के मकसद एवं देश की शिक्षा व्यवस्था में पैराडाइम शिफ्ट लाने के उद्देश्य से अटल टिंकरिंग लैब योजना संचालित की गयी है। इस योजना के तहत् विद्यार्थी अपने अनूठे और बेहतरीन विचार रखकर विज्ञान को साकार कर सकेंगे। महासमुन्द जिले के सरायपाली विकासखण्ड में विद्यार्थियों के उनके नए-नए आइडिया का वर्चुअल रूप बनाने के साथ उसको धरातल पर उतारने का पूरा इंतजाम किया गया है। इस लैब के तहत यंग माइंड को साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स  ¼STEM)  के जरिए प्रोफेशनल और स्किल्ड बनाया जा रहा है।
सरायपाली विकासखण्ड के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला सराईपाली (अंग्रेजी माध्यम) में अध्ययनरत् कक्षा आठवीं के छात्र सैयद अयान को हमारें नायक के लिए चुना गया है। वेे अध्ययन में विशेष रूचि रखते है। उन्होंने ऑनलाईन नियमित 5-6 घंटे की क्लास में शामिल होकर शिक्षा से जुड़े रहे। कोरोना को भी अपने अध्ययन और अभिरूचि में कभी बाधा नहीं बनने दिया। विज्ञान उनका पसंदीदा विषय है। वे घर पर नए-नए आइडिया अपनाते है। छात्र अयान को विज्ञान तथा विज्ञान के प्रयोगों के साथ खेलना उनके जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। सभी विषय वस्तु को उत्सुकता के साथ काम करता है तथा संबंधित प्रश्न करता है। विज्ञान विषय में विशेष रुचि रखता है तथा विज्ञान शिक्षिका श्रीमती संगीता पंडा के मार्गदर्शन में विज्ञान विषय से संबंधित विभिन्न प्रयोगों को स्वयं दोहराकर प्रदर्शित करता है। विज्ञान के सिद्धांतों का दैनिक जीवन में उपयोग की समझ है तथा उपयोग करने में भी सक्षम है। शिक्षिका के मार्गदर्शन में विज्ञान विषय के विभिन्न विषय वस्तु से संबंधित मॉडल बनाता है।
 प्रदत्त प्रोजेक्ट वर्क भी समय पर रचनात्मक ढंग से पूरा करते है। कुछ प्रमुख किए गए प्रयोग दहन, मानव में श्वसन क्रियाविधि, इलेक्ट्रोस्कोप, जंग की प्रकृति, किण्वन प्रक्रिया इत्यादि है। वे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों जैसे खेल, साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेते है। विभिन्न ऑनलाईन, ऑफलाईन गतिविधियों एवं प्रतियोगी में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन किया है। जैसे कि रंगोली, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन, कहानी-कविता बनाना आदि इंटेक द्वारा आयोजित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में भी भाग लेकर सराहनीय प्रदर्शन किया है।

लोचन चौधरी की रिपोर्ट…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button