24 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
महासमुंद 07 सितम्बर 2021/ कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने 6 लोगांे की विभिन्न प्राकृतिक आपदा से हुई मृत्यु के प्रकरणों में उनके परिजनों के लिए कुल 24 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इनमें महासमुन्द जिले की तहसील बागबाहरा के ग्राम कारागुला निवासी चेतन ठाकुर व कुनाल दीवान की कॅुआ में डूबने से मृत्यु होने पर चेतन ठाकुर के पिता श्री धनेश ठाकुर एवं कुनाल के पिता श्री शिवचरण दीवान के लिए तथा हिरउराम की मृत्यु तालाब में डूबने से होने पर उनकी वारिस श्रीमती कांतीबाई के लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गयी है। इसी प्रकार पिथौरा तहसील के ग्राम लाखागढ़ निवासी केशु ढीमर की मृत्यु कुॅए मेें डूबने से होने पर उनके पिता ढीमर लाल के लिए, बसना तहसील के ग्राम बंसुला निवासी प्रवीण कुमार की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से होने पर एवं पूजा विशाल की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से होने उनके परिजनों के लिए चार-चार लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गयी है। स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार के माध्यम से किया जाएगा।
लोचन चौधरी की रिपोर्ट…