कांकेर

पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कार हेतु नामांकन प्रस्ताव16 अगस्त तक

पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री पुरस्कारों के लिए जिले के योग्य पात्र व्यक्तियों से नामांकन प्रस्ताव 16 अगस्त तक आमंत्रित किया गया है, नामांकन पत्र जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग कांकेर को प्रस्तुत किया जा सकता है। जिला खेल अधिकारी ने कहा कि यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा सभी क्षेत्रों एवं विषयों जैसे-कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और सामाजिक इंजीनियरी मामलों आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों एवं सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इन पुरस्कारों से संबंधित विधान और नियमावली वेबसाईट https://padmaawards.gov.in    पर उपलब्ध है। भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार श्रृंखला में पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री पुरस्कार के लिए वर्ष 2022 हेतु नामांकन प्रस्ताव 15 सितम्बर तक ऑनलाईन वेबसाईट  https://padmaawards.gov.in     के माध्यम से चाही गई है। कांकेर जिले के निवासी इस संबंध में अपना नामांकन प्रस्ताव 16 अगस्त तक खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय इंडोर स्टेडियम भवन कांकेर में जमा कर सकते हैं। उक्त तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले नामांकन पर विचार नहीं किये जाएंगें।

विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button