वन होम वन ट्री महा अभियान : सबने रोपी अपने हिस्से की हरियाली, शहर में बिछी हरियाली की चादर

दुर्ग:-
2 लाख 10 हजार पौधे रोपे गए एक दिन के भीतर
हरियाली के इतिहास में दुर्ग जिले का नाम आज स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गया। हर घर में पौधे लगाये गये। सार्वजनिक स्थलों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में हर जगह नन्हे नन्हे पौधे रोपे गये। इस मौके पर मंत्रीगण, विधायकगण, अधिकारीगण, मीडिया के प्रतिनिधि एवं सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों के अधिकारियों ने पौधे रोपें। अभियान के दिन दो लाख दस हजार पौधे रोपे गये। अभियान के अवसर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री रविंद्र चौबे, पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने भी पौधे रोपे।

इस मौके पर कातुलबोड में हुए आयोजन में दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने कहा कि पर्यावरण से जुड़े हुए आयोजनों में लोगों का जिस तरह से उत्साह दिख रहा है उससे लगता है कि अपनी प्रकृति को सहेजने के लिए हम पहले से कहीं अधिक उत्सुक हैं और इसके लिए प्रयत्नशील हैं। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि हर घर में एक पौधा जरूरी है यह पर्यावरण के प्रति हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी भी बताता है। दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि पौधारोपण प्रकृति को सहेजने सबसे बड़ा अभियान है। आईजी विवेकानंद सिन्हा ने यहां पर पौधरोपण किया। इसके साथ ही कलेक्टर डॉ। सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, सीसीएफ शालिनी रैना, डीएफओ धम्मशील गणवीर, नगर निगम कमिश्नर भिलाई ऋतुराज रघुवंशी, दुर्ग कमिश्नर हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर सुश्री नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक ने भी अपने पौधे रोपे।

शताब्दी गार्डन में रोपे गए पौधे
शताब्दी गार्डन में भी पौधे रोपे गये। यहां पर कलेक्टर डॉ। सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, अपर कलेक्टर सुश्री नूपुर राशि पन्ना, अपर कलेक्टर बीबी पंचभाई सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों संयुक्त कलेक्टर अरुण वर्मा, ज्योति पटेल, प्रवीण वर्मा, सुश्री प्रियंका वर्मा, डिप्टी कलेक्टर खेमलाल वर्मा, जागेश्वर कौशल, सरोज महिलांगे एवं अन्य अधिकारियों ने पौधे रोपे। भिलाई निगम में आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी एवं रिसाली निगम में आयुक्त प्रकाश सर्वे ने पौधरोपण किया।

घरों व कार्यालयों में रोपे पौध
कलेक्टर डॉ। सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने अपने घर में कदंब का पौधा रोपित किया। अधिकारियों ने सिविल लाइन स्थित आवास में पौधे रोपे। इसके साथ ही सभी अधिकारियों ने अपने घरों में भी पौधे रोपे। आंगनबाडिय़ों में विशेष रूप से पौधा रोपित किया गया। सीसीएफ श्रीमती शालिनी रैना एवं डीएफओ धम्मशील गणवीर ने तालपुरी स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में भी पौधे रोपे।

लाइव भारत 36 न्यूज़
संभागीय ब्युरो
विकास जैन मित्तल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button