दुर्ग

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर किया विरोध

दुर्ग:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिले के 5 ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा महंगाई के खिलाफ पेट्रोल पंपों के सामने प्रदर्शन करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान थाली और ढोल भी पीटा गया।

मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर विधायक, केबिनेट मंत्री अरूण वोरा व जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर आर।एन। वर्मा की उपस्थिति में मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के विरोध में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस, दाल, तेल, अन्य घरेलू खाद्य पदार्थ, आवश्यक सामानों में बेतहाशा मूल्यवृद्धि के विरोध में पटेल चौक पेट्रोल पंप के पास, विरोध प्रदर्शन कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। सभा को विधायक अरूण वोरा, मदन जैन पार्षद, भोला महोबिया, सत्यनारायण शेंगर, प्रवक्ता नासिर खोखर, कौशल किशोर सिंह, रामरतन जलतारे, अबरार पुंवार ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद व आभार प्रदर्शन प्रभारी फतेह सिंह भाटिया ने किया।

हस्ताक्षर अभियान में संदीप श्रीवास्तव, सत्यवती वर्मा, अब्दुल गनी, श्रद्धा सोनी, नजहत परवीन, शकुन ढीमर, राजकुमार वर्मा, सरिता ताम्रकार, मीना मानिकपुरी, पार्वती शेण्डे, भुनेश्वरी रानी, भुनेश्वरी कुलदीप, नईम चौधरी, अशोक मेहरा, आशीष तिवारी, राहुल अग्रवाल, पाशी अली, गणेश सोनी, शबाना रानी निशा, सुमीत शर्मा, मुकेश राठी, विशाल महानंद, बिन्दु राजपूत, हाजी ईस्माइल चौहान विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

थाली पीटकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय मिश्रा के नेतृत्व में महाराजा चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप में एक दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह अभियान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनविरोधी नीति एवं मनमाने महंगाई बढ़ाए जाने के विरोध में एक जनआंदोलन के रूप में किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे से ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण पेट्रोल पंप के पास पेट्रोल भराने आ रहे लोगों से हस्ताक्षर लिया। वहीं क्षेत्र के लोगों ने स्वस्फूर्त नरेंद्र मोदी सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बढ़-चढक़र हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। दूसरी ओर ब्लॉक के अंतर्गत महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने थाली पीटकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने खाली गैस की सिलेंडर और खाली खाद्य तेल का टीपा रखकर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। सभा को विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रवक्ता देवेश मिश्रा, रत्ना नारमदेव, राजेश शर्मा, आरएन वर्मा, भगवती ठाकुर, अनीता तिवारी, शिवाकांत तिवारी, सुलोचना स्वर्णकार, हमीद खोखर, अब्दुल गनी, भूपेंद्र वर्मा, अश्वनी जांगड़े, अनूप चंदानिया, माहेश्वरी ठाकुर ने भी संबोधित कर बढ़ती हुई महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया। पूरे प्रदर्शन के दौरान राजेश यादव, लक्ष्मण चंद्राकर, अजय गुप्ता, आयुष शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित वोरा, दीपक साहू, ज्ञानदास बंजारे आदि उपस्थित रहे।

लाइव भारत 36 न्यूज़
संभागीय ब्युरो
विकास जैन मित्तल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button