कोरबा

शराबबंदी एवं युवाओं को रोजगार संबंधी झूठे वादे को याद दिलाने भाजपा महिला मोर्चा और भाजयुमो के कार्यकर्ता घर घर पहुंचे

करतला ब्लॉक के तिलकेजा छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के वादाखिलाफी को लेकर उरगा मंडल भाजपा महिला मोर्चा और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने तिलकेजा बस्ती में नारा लगाते हुए जन संपर्क किया। कांग्रेस ने हाथ में गंगाजल लेकर झूठे वादे करके सत्ता तो पा गई परंतु सत्ता में 2.5 साल होने के बाद एक भी वादा को पूरा नहीं किया। इस संबंध मे प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार तथा जिला भाजपा के योजना अनुसार उरगा मंडल के महिला मोर्चा एवम युवा मोर्चा की अगुवाई में आज घर घर जाकर लोगों को कांग्रेस की झूठे वादों को याद दिलाया, जनता में भूपेश सरकार के प्रति खासी नाराजगी देखने को मिली साथ ही पुनः भाजपा को सत्ता सौंपने का मन बना लेने की बात सामने आई


महिला मोर्चा उरगा मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सोनवानी के साथ जनपद सदस्य श्रीमती शकुंतला कैवर्ता , श्रीमती सुकांति राठिया, श्रीमती वृहस्पति बाई, श्रीमती सीमा यादव उपस्थित रहे। साथ ही भाजयुमो उरगा मंडल अध्यक्ष किशन साव, भाजयुमो के नेता रितिक वैष्णव रविंद्र सोनी, गौरव तिवारी विष्णु वैष्णव ने जनता के बीच कांग्रेस के ढाई साल के कुशासन से लोगों को अवगत कराया।


संवादाता बोधन चौहान से लाइव भारत 36 न्यूज़ चैनल कोरबा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button