जशपुर जिला

बोनस राशि के रूप में प्राप्त राशि का खेती-किसानी के साथ ही पारिवारिक स्थिति में सुधार के लिए कर रहे उपयोग
धान का उचित मूल्य के साथ बोनस मिलने से किसानों को मिल रही राहत

जशपुर नगर 16 जून 2021/ राजीव गांधी किसान न्याय योजना से जशपुर जिले के किसानों को कई लाभ मिल रहे है। किसान न सिर्फ बोनस राशि का उपयोग अपने खेती किसानी के लिए कर रहे अपितु उन्हें अपने घर में राशन पानी की पूर्ति के साथ ही कोरोना महामारी के समय में आने वाली परेशानियों में अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी यह योजना सहायक बन रही है।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना का से लाभान्वित हुए कुनकुरी तहसील के ग्राम बहेरा खार के किसान श्री खिरोधर यादव ने बताया कि वे अपने खेत में प्रतिवर्ष धान लगाते है। वर्ष 2020-21 में 280 क्विंटल धान सोसायटी में उचित मूल्य पर विक्रय कर उस राशि का उपयोग घर के जीवन यापन करने के साथ ही आने वाले खेती सीजन के लिए राशि की बचत करते थे। परंतु राजीव गांधी किसान न्याय योजना छत्तीसगढ़ में लागू होने के उपरांत वे धान बेचने के बाद उन्हें प्रथम किष्त के रूप में 45200 रुपए की राशि प्राप्त हुई। जिसका उपयोग वे दूसरी फसल लेने के लिए करते है और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिले बोनस राशि का उपयोग वे खाद-बीज के साथ अपने वाले सीजन में धान लगाने के लिए करते है। उन्हें अब अगले सीजन मंे धान की खेती करने क लिए पैसे की बचत करने के लिए सोचने की आवष्यकता नहीं होती है।
किसान श्री खिरोधर यादव कहते हैं कि धान बेचने से मिले राशि का उपयोग से वह दूसरे फसल साग-सब्जी, भिन्डी, बरबट्टी की खेती करने लगे हैं जिसे बाजार में विक्रय कर होने उन्हें काफी अच्छी आमदनी हो जाती है और वे उस राषि का उपयोग अपने पारिवारिक स्थिति को सुदृढ़ करने में कर रहे है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी जैसे इस संकट के समय समय में राजीव गांधी न्याय योजना से मिली बोनस राशि किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने लाॅकडाउन के समय में इस राशि के उपयोग से अपने परिवार का भरण पोषण किए। जिससे उन्हें अत्यधिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने बताया कि अब वे खरीफ फसल लेने की तैयारी कर रहे है। जिसके लिए उन्नत किश्म की बीज एवं खाद के साथ ही अन्य सामग्री की खरीदी भी वे बोनस राशि के माध्यम से करेंगे। किसान श्री खिरौधर ने प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन को इस उपहार स्वरूप योजना के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button