कांकेर


उद्यानिकी अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में जिले के उद्यान विभाग के 34 मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान नवीन उद्यानिकी तकनीक, संरक्षित खेती, पौध संरक्षण, मशीनीकरण, पौध प्रसारण, नर्सरी प्रबंधन, खाद एवं उर्वरक प्रबंधन, जल प्रबंधन, भण्डारण तकनीक एवं मूल्य संवर्धन पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी के तहत बाड़ी विकास की विस्तृत जानकारी अधिकारियों को दिया गया। कार्यक्रम में सहायक संचालक उद्यान व्ही. के. गौतम भी उपस्थित थे। प्रशिक्षक के रूप में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डाॅ. बीरबल साहू, सहायक प्राध्यापक डाॅ. फूलसिंह मरकाम एवं डाॅ. जीवन लाल नाग और कृषि वैज्ञानिक डाॅ. कोमल सिंह केराम तथा उपेन्द्र नाग उपस्थित थे

लाइव भारत 36 न्यूज़ से विनोद साहू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button