कोरबा

कोरबा: भाजपा मंडल पसान कार्यालय में बूथ क्रमांक 25 रामपुर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई



ाइव भारत 36न्यूज़ से जिला ब्यूरो यशपाल सिंह की रिपोर्ट

कोरबा/पसान भारतीय जनता पार्टी मंडल पसान, जिला कोरबा द्वारा आज बूथ क्रमांक 25 रामपुर में पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके विचारों पर चर्चा की।

*कार्यक्रम में ये रहे मौजूद*
इस अवसर पर पसान मंडल अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह मराबी युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष हरमंगल सिंह, बीएलए-2 बूथ क्रमांक 25 समन सिंह, बूथ सचिव राम सिंह मरावी, मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पुलस्त सहित कुल 17 पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बूथ अध्यक्ष के रूप में  बेन सिंह मरावी कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में हरमंगल सिंह बूथ क्रमांक 24 लोकड़हा और बूधराम सिंह बूथ क्रमांक 23 लैंगा  से भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सुरेश कुमार, रघुराज सिंह, असमेर, गोविंद, विजय मरावी, सुखसागर टेकाम, पहलवान मरकाम, पिताम्बर, रामकुंवर उर्रे सोनकुंवर  और दीपक कुमार सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद और एकता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Articles