कोरबा

वन मंत्री के हाथों सम्मानित हुई राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षिका श्रीमती वसुंधरा कुर्रे


बोधन चौहान लाइव भारत 36नयुज चैनल कोरबा


जिला कोरबा – विगत 29 जून को राजधानी रायपुर के वृंदावन हाल में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षिका श्रीमती वसुंधरा कुर्रे को वन मंत्री श्री केदार कश्यप के हाथों सम्मानित किया गया। हमर चिन्हारी साहित्य समिति एवं साहित्य लेखन रिसोर्स शिक्षक परिवार के संयुक्त तत्वावधान में यह समारोह आयोजित किया गया। ‘मोर अंगना के शोर’ साझा काव्य संग्रह में श्रीमती वसुंधरा कुर्रे की रचना को शामिल किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री अनुज शर्मा विधायक धरसीवां,श्री प्रभात मिश्रा अध्यक्ष छत्तीसगढी राजभाषा आयोग,श्री अमित चिमनानी प्रदेश प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी,श्रीमती डॉ.गीता देव, सुश्री डॉ.के.शारदा, प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले प्राचार्य जे.बी.डी.कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा उपस्थित थे। उल्लेखनीय है ‘मोर अंगना के शोर’ साझा काव्य संग्रह के संपादक वीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि यह पुस्तक 121 कविताओं का एक अनुपम संग्रह है जिसमें बाल कविताएं शामिल है। नई शिक्षा नीति 2020 के निहित उद्देश्य पर आधारित यह काव्य संग्रह समावेशी शिक्षा पर बोल देता है। इस काव्य संग्रह में प्रदेश के लगभग 50 शिक्षकों को सम्मिलित किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। श्रीमती वसुंधरा कुर्रे प्रारंभ से ही शिक्षा के प्रति जागरूक रही हैं। अब तक आपको अनेक राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तरीय सम्मान समारोह में अवॉर्ड,पुरस्कार, सम्मान व प्रशस्ति पत्र प्राप्त हो चुका है। आप न केवल एक शिक्षक के रूप में भूमिका निर्वहन कर रही हैं बल्कि शासन के विभिन्न शैक्षिणक नीतियों, कार्यक्रमों एवं योजनाओं के साथ जुड़कर इसके क्रियान्वयन में भी शामिल रहती हैं। आप मास्टर ट्रेनर के रूप में विभिन्न विषयों पर ट्रेनिंग दे चुके हैं। आपके इस उपलब्धि के लिए आपके स्वजन,मित्र, जनप्रतिनिधि,प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समाज सेवी संस्थाओं ने बधाई संदेश प्रेषित किया है।

Related Articles