कांकेर


गौठान एवं स्वसहायता समूहों की गतिविधियों तथा निर्माण कार्यो का सीईओ ने किया निरीक्षण!

कांकेर खबर

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने ग्राम पंचायत कोदागांव, पोटगांव, अण्डी के गौठान तथा चारागाह का निरीक्षण कर स्वसहायता समूहों की महिलाओं तथा गौठान समिति के अध्यक्ष और सदस्यों से चर्चा कर गौठान में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया

उन्होंने कोदागांव तथा पोटगांव गौठान में स्वसहायता समूहों की महिलाओं के द्वारा वर्मी कम्पोस्ट खाद, कचरा प्रबंधन कार्य किया जा रहा है। पोटगांव के नई किरण समूह की महिलाआंे के द्वारा एसएचजी शेड निर्माण के लिए सीईओ जिला पंचायत डाॅ संजय कन्नौजे ने तत्काल स्वीकृति प्रदान कर सम्बंधित जनपद के कार्यक्रम अधिकारी सुमन कौर को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये, साथ ही रेशम विभाग एवं बिहान अधिकारी को अण्डी तथा पोटगांव में छेन्हा वृक्ष पर कोषा पालन के लिए प्रशिक्षण एवं कोषा उत्पादन से समूहों को जोड़ने के निर्देश भी दिए। अण्डी एवं पोटगांव में महिलाओं के द्वारा वर्मी खाद उत्पादन किये जाने पर सीईओ के द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें और बेहतरीन रूप से वर्मी खाद के कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया

उन्होंने ग्राम पंचायत पोटगांव में बन रहे पीडीएस भवन का निरीक्षण किया तथा धीमी प्रगति से कार्य करने पर तकनीकी सहायक रतन लाल कोषमा को फटकार लगाकर समय पर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। जिला पंचायत के सीईओ डाॅ संजय कन्नौजे ने कोदागांव में गौठान के पास जल संसाधन विभाग द्वारा बनायेे गये बांध का गहरीकरण तथा मेड़ो में सीताफल पौधा रोपण करने के निर्देश दिये तथा गौठान के पास में भी चारागाह का विकास करने के संबंध में ग्राम पंचायत कोदागांव के सरपंच पंचूराम नायक से चर्चा किये। साथ ही गौठान के पास में बने कचरा प्रबंधन शेड में कचरा के साथ वर्मी उत्पादन को जोड़ने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम पंचायत पोटगांव के गौठान मे समूह के कार्य में प्रगति नहीं होने के लिए बीपीएम साहू को नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान एपीओ मरेगा, कार्यक्रम अधिकारी कांकेर, ग्राम सरपंच, सचिव व समूह के सदस्य उपस्थित थे।

लाइव भारत 36न्यूज़ से विनोद साहु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button