कांकेर

पैराडाइज हायर सेकेण्डरी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

पैराडाइज हायर सेकेण्डरी स्कूल में 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी शिक्षिकाओं ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। जिसमें प्रा चार्य रश्मि रजक ने कहा कि महिला आर्थिक, सामाजिक, राजनिती, सांस्कृतिक, खेल एवं हर क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर परचम लहरा रहीे है।

आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं व उनकी उपलब्धियों के प्रति सम्मान प्रकट कर उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए और साथ ही समाज में उनके प्रति व्याप्त भेदभाव मिटाकर समानता का दर्जा दिया जाना चाहिए और समाज में स्त्री और पुरूष समानता होना चाहिए।

हमें संकल्प लेना चाहिए कि स्त्री का भविष्य मजबूत एवं उज्जवल होगा। शिक्षिका जया मिश्रा ने कहा नारी एक शक्ति है, नारी माॅं के रूप में माॅ सरस्वती, माॅ काली एवं माॅ दुर्गा है। भगवान ब्रम्हा द्वारा सृष्टि की रचना के पश्चात इस भूतल पर मानव को वितरित करने वाली नारी का स्थान सर्वोपरि है। शिक्षिका अंकिता इक्का ने कहा कि नारी माॅ, बहन, पुत्री एवं पत्नी के रूपों में रहती है मानव का समाज से संबंध स्थापित करने वाली नारी होती है।इस अवसर पर सृष्टि शर्मा, प्रीति शर्मा, सांतवनी दुर्गा, दीपांजली गोगोई, हिमायनी रजक, एस. मर्सी, रितु शर्मा, सबीहा परवीन आदि शिक्षिकाएं उपस्थि थे पैराडाइज हायर सेकेण्डरी स्कूल द्वारा जिन्हें उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button