कांकेर

परऊराम कुंजाम के कंधे पर हाथ रखकर मुख्यमंत्री ने गौठान का किया अवलोकन

गौठान समिति श्रीगुहान के अध्यक्ष परऊराम कुंजाम के कंधे पर हाथ रखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठान का किया अवलोकन किया। गौठान का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन तथा स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों, पशुपालकों द्वारा किये जा रहे विभिन्न आजीविका संवर्धन गतिविधियों की भरपूर सराहना की। मुख्यमंत्री ने गौठान में गौवंश को चारा खिलाया, तत्पश्चात उन्होंने महिला स्व सहायता समूहों से महिलाओं से रूबरू हुए, उनसे बातचीत की एवं उनके गतिविधियों के बारे में पूछा तथा उन्हें प्रोत्साहित किया। ज्योति स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि गोधन न्याय योजनांतर्गत उनके द्वारा वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है। जय माँ भवानी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा 100 नग बतख पालन तथा मछली पालन किया गया है। महिलाओं ने बताया कि बतख से प्राप्त होने वाले अंडे को आंगनबाड़ी केंद्रों में सुपोषण अभियान अंतर्गत वितरण में किया जाएगा। जय बम्लेश्वरी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा मुर्गी पालन एवं मशरूम का उत्पादन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने मशरूम के उत्पादन को बढ़ाने कहा। तुलसी स्व सहायता एवं जय माँ लक्ष्मी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा गौठान में बने सामुदायिक बाड़ी में करेला, बरबट्टी, भिंडी, लौकी, कद्दू, मिर्च एवं टमाटर का उत्पादन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं के कामों की सराहना की।

विनोद कुमार साहू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button