महासमुंद

अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 05 लोगों पर कार्यवाही 137 बोरा धान जप्त


महासमुन्द 16 जनवरी 2021/ कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देशानुसार आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 05 प्रकरणोें पर 137 बोरा धान अर्थात् (54.08 क्विंटल) धान जप्त किए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें महासमुन्द तहसील के ग्राम भोरिंग निवासी श्री सत्यपाल साहू से 25 बोरी धान, बागबाहरा तहसील के ग्राम तेंदुकोना निवासी श्री सोमनाथ अग्रवाल से 12 बोरी धान एवं बागबाहरा निवासी श्री सुरेश कुमार बाघमारे से 16 बोरी धान जप्त किया गया। इसी प्रकार बसना तहसील के ग्राम जेवरा निवासी श्री दयानिधि साव से 26 बोरी धान एवं सरायपाली तहसील के ग्राम कोयलबहाल निवासी श्री धर्मेन्द्र साहू से 40 बोरी धान  जप्त कर उचित कार्यवाही किया गया।अब तक जिले में कुल 364 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 11376 बोरा धान अर्थात् 4550.4 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 12 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उड़नदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर लगातार निगरानी की जा रही है।

लोचन चौधरी की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button