कांकेर

“एक रुपए -एक पैली धान
एनएसयूआई ने शुरु किया अभियान “

कांकेर – एनएसयूआई ने दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के लिए छत्तीसगढ़ के किसान से समर्थन मांगा है। बुधवार से एक रुपए,एक पैली धान देकर बढ़ाए किसानों का मान अभियान की शुरूआत। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के और एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी के निर्देश पर एनएसयूआई प्रदेश महासचिव चमन साहू के नेतृत्व में नथिया नवागाव धान खरीदी केंद्र में एनएसयूआई कार्यकर्ता ने पहूच कर अभियान के शुरुवात की और उन्हें अभियान की जानकारी दी। साथ ही विभिन्न धान खरीदी केंद्र सुभिया मुड़पाड़ , नारा ,ओर विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों में भी किसानों ने एक रुपए , एक पैली धान धान दे कर अपना समर्थन दिया
5जनवरी से पूरे प्रदेश में लगभग सभी जिलों में एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ता 1000 धान मंडी पहुंचे। केंद्र के 3 कृषि कानूनों के बारे में विस्तार से समझाया। बताया कि कितनी मुश्किल परिस्थितियों में 43 दिनों से किसान कड़ाके की ठंड में आंदोलन में जुटे हुए हैं ,क्योंकि कृषि कानून किसान हित में नहीं है। एनएसयूआई की तरफ से कहा गया है कि किसान स्वयं आकर इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। प्रदेश महासचिव चमन साहू ने बतलाया कहा कि यह छत्तीसगढ़ की किसानों का समर्थन लेकर हमारे साथी 11 तारीख को दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली के किसानों को यह विश्वास दिलाएंगे कि छत्तीसगढ़ का किसान भी उन्हीं के साथ है। इस अभियान मेंएनएसयूआई प्रदेश महासचिव चमन साहू पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मिलाप मंडावी ,
संभाग सहसयोंजक लोमेंद यादव ,जिला महासचिव किसन साहू ,संभाग सयोंजक तबरेज खान ,जिला सहसयोंजक अमित साहू ,पूर्व जिला महासचिव हेमंत बघेल ,आदि एनएसयूआई के कार्यकर्ता पूरे जिले भर के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों में उपस्थित थे ।

विनोद कुमार साहू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button