Blog

भारतीय किसान संघ की जिला प्रचार प्रमुख कार्यशाला भोपाल में संपन्न


आधुनिक मीडिया के प्रभावी उपयोग पर दिया गया प्रशिक्षण
रिपोर्टर – विनय पटेल, बैरसिया भोपाल

भोपाल। भारतीय किसान संघ मध्य भारत प्रांत की एक दिवसीय ‘जिला प्रचार प्रमुख कार्यशाला’ का आयोजन रविवार को भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संगठन के प्रचार-प्रसार को अधिक प्रभावी बनाना और कार्यकर्ताओं को आधुनिक मीडिया व सोशल मीडिया माध्यमों के व्यावहारिक उपयोग में प्रशिक्षित करना था।

कार्यशाला में अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेंद्र पटेल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। मध्य भारत प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मध्य भारत प्रांत के सभी 16 जिलों एवं संभागों के प्रचार प्रमुखों ने सहभागिता की।

तीन सत्रों में मिला तकनीकी व व्यावहारिक मार्गदर्शन:

प्रथम सत्र: मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
द्वितीय सत्र: प्रांत प्रचार प्रमुख राहुल धूत ने प्रचार तंत्र के संचालन और मीडिया के प्रभावी उपयोग की तकनीकें साझा कीं।
तृतीय सत्र: वरिष्ठ पत्रकार देवदत्त दुबे ने समाचार लेखन, पत्रकारिता के सिद्धांतों और प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़ाव पर महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

कार्यशाला के दौरान कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, समाचार आलेखन के साथ-साथ फेसबुक, एक्स, यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के सही व प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक सूचना तकनीक के माध्यम से सुदूर गांवों में बैठे कार्यकर्ता भी किसानों की समस्याओं को शासन तक पहुंचा सकते हैं।

Related Articles