कृषि विभाग ने खाद-बीज और कीटनाशकों के गुणवत्ता की जाँच

रिपोर्टर विनय पटेल

बैरसिया मे हर साल किसानों को नखली मिलावटी खाद-बीज और कीटनाशक दवाओं के उपयोग करने से काफी नुक़सान होता है। जिसको देखते हुए समय-समय पर कृषि विभाग द्वारा खाद-बीज एवं कीटनाशक दवाओं की जाँच की जाती है नखली या मिलावटी खाद-बीज तथा कीटनाशक मिलने पर विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही की जाती है। इस क्रम में आज कृषि विभाग ने बैरसिया में चालू खरीफ सीजन में किसानों को दिये जाने वाले रासायनिक उर्वरकों, बीज एवं कीटनाशक दवाओं की जाँच की कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में खाद-बीज विक्रेता संस्थानों से रासायनिक उर्वरक, बीज और कीटनाशक औषधियों के सेम्पल लिय गए जिसकी जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में भेजी गई है गुणवत्ता में खराबी मिलने पर संबंधित विक्रेताओं पर कार्यवाही की जा रही है इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पदम सिंह गोयल, विवेक गुमास्ता , सौरभ धाकड़ , धर्मवीर सिंह, एवं कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे




