Blog

पीएम मोदी के जन्मदिन पर जनपद पंचायत बैरसिया की ग्राम पंचायतों में दीपों से लिखा जय श्री राम व अपनी पंचायत का नाम

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया पीएम मोदी के जन्मदिन पर जनपद पंचायत बैरसिया की साभी एक सौ छब्बीस ग्राम पंचायतों में दीपोत्सव, दीपों से लिखा अपनी ग्राम पंचायत का नाम व प्रधानमंत्री का नाम, प्रत्येक ग्राम पंचायतो में एक एक हजार लगाए गए एक लाख छब्बीस हजार से जगमगाए गई ग्राम पंचायत
में पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर दीपोत्सव और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। दीपकों से पीएम मोदी का नाम लिखा गया।

एक सौ छब्बीस ग्राम पंचायतों में एक एक हजार दीप जलाए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश में भी सेवा संकल्प अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत हर जिले में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बैरसिया में भी इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में सेवा, संकल्प और आस्था का संगम दिखाई दिया। यहां मंदिरों पर कमल का फूल तो कहीं ग्राम पंचायत का नाम दीपकों से नाम लिखा गया। मंदिरों में ये कार्यक्रम हुआ इसके अलावा बैरसिया मंडी प्रांगण में प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर मे
दीपकों से लिखा कमल का फूल
दीपकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिखा गया।
इस दौरान पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद थे। पूरे मंदिर में दीपक से सजावट की गई थी। इस सजावट के बाद पूरे मंदिर की छटा देखने लायक थी।

Related Articles