Blog

क्षत्रिय राजपूत युवा मंच ने अमर सिंह राजपूत का किया स्वागत


राजपूत समाज में खुशी की लहर

रिपोर्टर – विनय पटेल
बैरसिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्री अमर सिंह राजपूत को भाजपा जिला ग्रामीण कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर पूरे बैरसिया क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि श्री राजपूत एक कर्मठ, जुझारू और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता हैं, उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी और मजबूत होगी।
क्षत्रिय राजपूत युवा मंच द्वारा ॐ सिद्धि कृषि सेवा केंद्र, मेंगरा कला जोड़ पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष पूरन सिंह पटेल, तरन सिंह राजपूत, हुकम सिंह चौहान, भाव सिंह मकवाणा, दिलीप सिंह ठाकुर, प्रेम सिंह मकवाणा, विनय पटेल सहित कई कार्यकर्ताओं ने श्री राजपूत को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Related Articles