कसडोल में ऐतिहासिक रूप से हुआ सांग बाना विसजर्न, भक्तों की लगी भीड़, 3 दशक से जारी सांग बाना ज्वारा विसर्जन

लाइव भारत 36न्यूज़ से धीरेन्द्र साहू
रायपुर – रायपुर संभाग के बलौदाबाजार जिले के कसडोल नगर में ऐतिहासिक रूप से धार्मिक आस्था और परंपरा का प्रतीक शीतला माता सांग बाना ज्वारा विसर्जन कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। शीतला माता सांग बाना ज्वारा उत्सव समिति द्वारा शीतला माता मंदिर परिसर से भव्य बाना विसर्जन यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक संदीप साहू शामिल होकर बाना ग्रहण किए,यह यात्रा नगर घासीदास चौक, गायत्री चौक, बाजार चौक और डॉ. कन्हैया लाल शर्मा चौक के अलावा विभिन्न मार्गों से होते हुए गतवा तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ ज्वारा का विसर्जन किया गया। इस दौरान कसडोल विधायक संदीप साहु भक्तिमय में नजर आए साथ डांस कर विसर्जन में आए श्रद्धालुओं को हौसला अफजाई किया।
समिति के प्रमुख सुरेश जायसवाल (बैगा) ने बताया कि शीतला माता की असीम कृपा और श्रद्धालुओं की आस्था के चलते यह आयोजन विगत लगभग 30 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इस धार्मिक परंपरा में समिति के सदस्य अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और माता के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए जीभ, गाल एवं हाथ में बाना धारण करते हैं। श्रद्धालु इसे माता के प्रति अपनी अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक मानते हैं।
तीन दशक से निभाई जा रही धार्मिक परंपरा
सांग बाना ज्वारा विसर्जन केवल एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि नगर की वर्षों पुरानी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से भी जुड़ा हुआ है। प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु माता की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हैं। विसर्जन यात्रा के दौरान भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
समिति द्वारा लगभग तीन दशकों से इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। आयोजन के माध्यम से धार्मिक मान्यताओं और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।
इस प्रकार शीतला माता सांग बाना ज्वारा उत्सव समिति का यह आयोजन नगर की धार्मिक आस्था और वर्षों पुरानी परंपरा का प्रतीक बना हुआ है। सांग बाना विसजर्न को देखने के लिए नगर के अलावा आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। खास बात तो यह कि कसडोल नगर बाना विसजर्न पूरे छत्तीसगढ़ में व्याख्यात है कहा जाता है कि कसडोल नगर बाना विसर्जन छत्तीसगढ़ में प्राचिल है और ऐसा भव्य कार्यक्रम और कही देखने को नहीं मिलता।




