बैरसिया नपा को मिले 6मनोनीत पार्षद श्रीमती कलाबाई पटेल साहित अन्य का स्वागत

नगर पालिका में 6 एल्डरमैन नियुक्त, विधायक ने किया सम्मान

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया। नगर पालिका परिषद में शासन द्वारा 6 एल्डरमैन यानी मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति की गई है।
नवनियुक्त एल्डरमैन में वार्ड क्रमांक 15 से श्रीमती कलाबाई पटेल, वार्ड क्रमांक 12 से श्रीमती मोना शिल्पी, वार्ड क्रमांक 5 से जितेंद्र सोलंकी, वार्ड क्रमांक 13 से राधेश्याम शिल्पकार, वार्ड क्रमांक 18 से राकेश गुप्ता और वार्ड क्रमांक 13 से कुलदीप शर्मा का नाम शामिल है।
नियुक्ति के बाद बैरसिया रेस्ट हाउस में विधायक विष्णु खत्री ने नवनियुक्त एल्डरमैन से भेंट की। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से श्रीमती कलाबाई पटेल का पुष्पगुच्छ और पुष्पमाला भेंट कर स्वागत किया और सभी को बधाई दी।
इस अवसर पर विधायक विष्णु खत्री ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जनसेवा विकास एवं नगर के सर्वांगीण उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए बैरसिया की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे




