जशपुर जिला

अभिषेक मिश्र के नेतृत्व में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर मनोरा से जशपुर तक निकली भब्य स्वागत एवं बाइक रैली

जशपुर जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के प्रथम जशपुर जिला आगमन पर भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के मार्गदर्शन में अभिषेक मिश्र के नेतृत्व में जशपुर जिले के सैकड़ो युवा साथियोँ के मेहनत से प्रदेश अध्यक्ष जी का जोरदार स्वागत हुआ एवं भव्य बाइक रैली के द्वारा मनोरा से जशपुर लाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा नेता अभिषेक ने समस्त जिलेभर से आये युवा साथियों को दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान युवाओं ने मनोरा से जशपुर तक ‘युवा हुंकार रैली निकाली। प्रदेश अध्यक्ष साहू ने युवा साथियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनमें नए जोश का संचार किया। रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं आमजनों द्वारा भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष साहू का पुष्पगुच्छ एवं फूल मालाओं से स्वागत अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ साथ सैकड़ो की संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

लाइव भारत 36 न्यूज से लखन लाल सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button