Blog

नियमित बचत के माध्यम से भविष्य की आर्थिक सुरक्षा: एनपीएस संचय

बैरसिया।पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा 9 जुलाई को बैरसिया जनपद सभागार में NPS संचय को लेकर एक जन जागरूकता और आउटरीच कार्यक्रम आयोजित होगा बैंक ऑफ इंडिया का इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत में बड़ी संख्या में नागरिक असंगठित एवं अनौपचारिक क्षेत्र में कार्यरत हैं किसान, श्रमिक, महिलाएँ, छोटे कारोबारी, स्वरोज़गार से जुड़े नागरिक तथा निजी क्षेत्र में कार्यरत लाखों लोग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किन्तु वर्तमान आवश्यकताओं और सीमित आय के कारण भविष्य के लिए नियमित बचत एवं सेवानिवृत्ति की योजना कई बार प्राथमिकता नहीं बन पाती बदलते सामाजिक एवं आर्थिक परिवेश में यह आवश्यक हो गया है कि नागरिक समय रहते अपने भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएँ। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (Pension Fund Regulatory and Development Authority (PFRDA)) ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के अंतर्गत एनपीएस संचय को एक सरल, सुलभ और संगठित पेंशन समाधान के रूप में प्रस्तुत किया है।

एनपीएस संचय क्या है

एनपीएस संचय एक ऐसी व्यवस्था है जो नागरिकों को नियमित एवं स्वैच्छिक बचत के माध्यम से भविष्य के लिए पेंशन कोष बनाने का अवसर प्रदान करती है। यह योजना नागरिकों में बचत की आदत विकसित करने के साथ-साथ दीर्घकालिक आर्थिक सुरक्षा की दिशा में योजनाबद्ध तैयारी को प्रोत्साहित करती है यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी है जो निवेश की जटिलताओं से बचते हुए एक सरल और व्यवस्थित पेंशन समाधान चाहते हैं
एनपीएस संचय की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सरलता है। सामान्य निवेश योजनाओं में निवेशकों को विभिन्न परिसंपत्ति वर्गों — जैसे Equity (E), Corporate Debt (C) और Government Securities (G) — के बीच चयन करना पड़ता है। लेकिन एनपीएस संचय में यह प्रक्रिया पूरी तरह सरल बना दी गई है यह योजना एक कॉम्पोजिट स्कीम पर आधारित है, जिसमें निवेश संरचना सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू पूर्वनिर्धारित ढाँचे के अनुसार संचालित होती है। अर्थात नागरिकों को निवेश विकल्पों को समझने या चुनने की आवश्यकता नहीं होती; उन्हें केवल योजना से जुड़कर नियमित अंशदान करना है।

कौन जुड़ सकता है

एनपीएस संचय से निम्न पात्र नागरिक जुड़ सकते हैं

  • भारतीय नागरिक
  • आयु 18 से 85 वर्ष
  • किसान
  • श्रमिक एवं असंगठित क्षेत्र के कार्यकर्ता
  • महिलाएँ
  • स्वरोज़गार से जुड़े नागरिक
  • छोटे व्यवसायी
  • निजी क्षेत्र के कर्मचारी
  • अन्य पात्र नागरिक

एनपीएस संचय की प्रमुख विशेषताएँ

  • केवल 250रुपए से खाता प्रारम्भ करने की सुविधा
  • 10 रु से भी स्वैच्छिक अंशदान करने का विकल्प
  • निवेश विकल्प चुनने की आवश्यकता नहीं
  • कॉम्पोजिट स्कीम आधारित सरल निवेश संरचना
  • नियमित बचत द्वारा दीर्घकालिक पेंशन कोष निर्माण
  • निर्धारित प्रावधानों के अनुसार आंशिक निकासी की सुविधा
  • सेवानिवृत्ति की तैयारी हेतु अनुशासित एवं संगठित बचत व्यवस्था

क्यों महत्वपूर्ण है एनपीएस संचय

भविष्य की आर्थिक सुरक्षा आज लिए गए छोटे लेकिन नियमित वित्तीय निर्णयों पर आधारित होती है। समय पर शुरू की गई छोटी बचत भी लंबे समय में बड़ा सहारा बन सकती है। एनपीएस संचय नागरिकों को वित्तीय अनुशासन, नियमित बचत और दीर्घकालिक योजना को सरल तरीके से अपनाने का अवसर प्रदान करता है।

कैसे जुड़ें

एनपीएस संचय खाता निम्न माध्यमों से खोला जा सकता है—

  • ऑनलाइन eNPS प्लेटफॉर्म
  • अधिकृत बैंक शाखाएँ
  • पॉइंट ऑफ प्रेज़ेन्स (PoPs)
  • कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)
  • अधिकृत सेवा प्रदाताओं के माध्यम से

Related Articles