भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसान कानून पर हेटघिचा और अवरीजोर में लगाया गया चौपाल अवरीजोर में किया गया शिव मंदिर का भूमि पूजन…….
आज भाजपा द्वारा अवरीजोर और हेटघिचा में चौपाल लगा कर जनता को किसान कानून के बारे में बताया गया ।इस चौपाल का मकसद जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बनाया गया किसान कानून पर परिचर्चा करना था । गोमती साय जी ने कहा सभी जगह कांग्रेसियो द्वारा जनता को किसान कानून के बारे में बरगलाया जा रहा है उन्होंने ये भी कहा कि कोई भी किसान इस कानून का विरोध नही कर रहा है बल्कि केवल कांग्रेसियो द्वारा इस कानून का विरोध किया जा रहा है ।गोमती साय जी ने जनता को ये भी कहा कि किसान कानून बनने से किसानों को बहुत राहत मिलेगी किसान अपना अनाज को किसी भी मंडी में बेच सकते है इससे पहले किसान अपना अनाज को कही भी नही बेच सकते थे वे अपना अनाज को जिस मंडी में रजिस्ट्रेसन है वही बेच सकता था पर इस कानून के बन जाने से किसानों को बहुत राहत मिलेगा । गोमती साय ने जनता को msp के बारे में भी बताया।
इस किसान कानून परिचर्चा में मुख्य रूप से गोमती साय(सांसद),वेदप्रकाश भगत,देवसरण साय, निमिष यादव,नंदलाल यादव,प्रवीण,सनक गिरी,चरित्र कुमार दास,जितेंद्र दास, दीपक चौहान,गणेश भगत,सुशील माली,गोपाल कश्यप उपस्थित थे।
अवरीजोर में बहुत पुराना शिव जी का प्राकृतिक शिव लिंग है जिसका आज गोमती साय जी के द्वारा भूमि पूजन भी किया गया।
लाइव भारत 36 न्यूज़ से संतोष शर्मा के साथ धोनी यादव