कोरबा

शिक्षा के मंदिर में, शिक्षिका वर्तिका जॉन फैला रही गंदगी

लाइव भारत 36न्यूज़ से पोड़ी उपरोड़ा से यशपाल सिंह की रिपोर्ट

कोरबा /पोड़ी उपरोड़ा:पूरा मामला कोरबा जिले के स्वामी आत्मानंद विद्यालय पसान का है, वहां के शिक्षिका वर्तिका जॉन, फैला रही है गंदगी, छात्रों ने पत्र के माध्यम से बताया कि..हम सभी छात्राएं सेजेस हिंदी माध्यम कन्या पसान में अध्ययनरत हैं। इसी संस्था में दूसरे पाली में संचालित सेजेस अंग्रेजी माध्यम पसान में प्रतिनियुक्ति में आई हुई व्याख्याता वर्तिका जॉन मैडम द्वारा हम लड़कियाँ को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है जिसे हम निम्न बिंदुओं द्वारा आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं-



1. सेजेस अंग्रेजी माध्यम की मैडम वर्तिका डॉन द्वारा कक्षा 10 वीं एवं 11 वीं के हम सभी लड़कियों से ब्वॉयफ्रेंड है या नहीं यह पूछती है और बोलती है कि यदि न हो, तो मैं अंग्रेजी माध्यम के लड़कों से बात करके आप सब लड़कियों की सेटिंग करा देती हूं।

2. यहां के स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों में कोई संस्कार नहीं है। यह हम सभी लड़कियों से कहा गया।

3. हिंदी माध्यम के शिक्षकों में कोई तमीज नहीं है। उनकी बात मत सुना करो। तुम सब लड़कियां अपने मन की करो। ऐसा बोली।

3. अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 10 वीं के लड़को को 11 वीं की लड़कियों को छींटाकशी करने हेतु भेज दी थी। जिसमें से सूर्याश नाम का लड़का 11 वी की लड़कियों से अपशब्द बोल रहा था तथा कक्षा 11 वीं की लड़कियों को वर्तिका मैडम का सपोर्ट हैं एवं प्राचार्य भी साथ है बोलकर धमकाया गया कि हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

था तथा कक्षा 11 वीं की लड़कियों को वर्तिका मैडम का सपोर्ट है एवं प्राचार्य भी साथ हैं बोलकर धमकाया गया कि हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

4. अंग्रेजी माध्यम की वर्तिका मैडम हम सभी बच्चों को जाति गत टिप्पणी देते हुए हमारे क्षेत्र के बारे में पिछड़ा इलाका कहते हुए अंग्रेजी में कुछ अपशब्द बोलीं। एवं बैकवर्ड क्षेत्र है कहकर हमें डांट लगाई।

5. दिनांक 06/02/2024 दिन मंगलवार को वि‌द्यालय में विदाई समारोह सुबह 9.00 बजे से 2.00 बजे तक प्राचार्य जी की अनुमति से आयोजित किया गया था। किंतु वर्तिका मैडम जी के द्वारा 1.30 बजे से ही डीजे सिस्टम बंद कराने के लिए डांटने लगी। प्राचार्य जी के आदेश के बाद भी हमें वर्तिका मैडम डांट कर डीजे सिस्टम को बंद करा दिया गया एवं हमारे शिक्षकों को अपशब्द बोलने लगीं।



*डीईओ कहना है की….*

*इस मामले में मुझे कोई जानकारी प्राप्त नही हुआ है*


*क्या कहते हैं BEO…. चंद्राकर*

शिकायत प्राप्त हुआ था जिसकी जांच कर जांच प्रतिवेदन उच्च अधिकारी को प्रेषित कर दिया गया है।


*दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया तो,इस पूरे मामले में क्या कहना है प्राचार्य कहते हैं…*

प्राचार्य ने बताया गया है की शिकायत हुआ था जिसकी जांच के BEO साहब आय थे, बच्चों,का और वर्तिका शिक्षक पूछताछ किए हैं।*

*क्या कहते है शिक्षिका*

शिक्षक वर्तिका जॉन से संपर्क करने पर उनके द्वारा, गोलमाल जवाब दिया गया,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button