ग्राम पंचायत हटौद में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन
लाइव भारत 36 न्यूज़ से बलौदाबाजार से धीरेंद्र साहू
जिला बलौदाबाजार// कसडोल विकास खण्ड के ग्राम पंचायत हटौद में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व जनपद उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राज कुमार जायसवाल। कार्यक्रम में माँ भारती के छाया चित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर विभिन्न स्टालों का निरिक्षण किये।इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक समय था जब विकसित देश दुनिया का एजेंडा तय करते थे। वहीं आज भारत अपने सामर्थ्य के बल पर उस मुकाम है कि वह वैश्विक एजेंडा तय कर रहा है और दुनिया के देश उसे मान रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का जो लक्ष्य रख है उस संकल्प से सिद्धी में हम सभी को सहभागी बनना है। इस दौरान आमजनों को उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने की शपथ भी दिलवाई। राज कुमार जायसवाल ने कहा कि हमारे युवा अपने सामर्थ्य से विश्व के सामने आ रही चुनौतियों का समाधान कर रहे हैं। हमारी बेटियां भी हर क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान बना रही हैं। आज सभी के पास आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने और देश के प्रति योगदान देने का समान अवसर है। हम सभी को अपनी भूमिका खुद निर्धारित कर देश की उन्नति में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए।