कम समय में खरीदी का लक्ष्य अधिक, सभी केन्द्रों में समय पर धान की खरीदी रहेगी चुनौती

जिला बलौदाबाजार

लवन से धीरेन्द्र साहू

जिला बलौदाबाजार //समर्थन मूल्य में धान खरीदी को महज 24 दिन ही शेष रह गया है, इन 24 दिनों में लगभग 6 दिन शासकीय छुट्टी में निकल जायेगा। 18 दिनों में 42 प्रतिशत तक लवन शाखा के समिति केन्द्रो में धान खरीदी होनी है। अब तक जिला सहकारी बैंक लवन, शाखा लवन के अन्तर्गत 58 प्रतिशत तक ही धान की खरीदी की गई है। जनवरी माह के 18 दिनों में सभी किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी किया जाना बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। हालांकि सभी समिति केन्द्रो में लिमिट बढ़ाया है, लेकिन लिमिट बढ़ाने से खरीदी भी अधिक हो रही है। लेकिन केन्द्रो में उठाव की समस्या बनी हुई है। लवन शाखा के कुछ केन्द्रो में बफर लिमिट से अधिक धान की खरीदी हो गई है, यदि शीघ्र ही वहां का धान का उठाव नहीं किया गया तो खरीदी बंद हो सकती है। समिति प्रबंधकों में नियमित रूप से धान का उठाव नहीं होने से चिंता सता रही है। वही, दूसरी ओर शनिवार को आसमान में काले बांदल छाये हुए है, जिसकी वजह से किसान और समिति प्रबंधक परेशान है।
उल्लेखनीय है कि जिला सहकारी बैंक लवन, शाखा लवन के अंतर्गत 11 समिति व 15 उपार्जन केन्द्र है। लवन शाखा में अब तक 58 प्रतिशत तक धान की खरीदी किया जा चूका है। उपर्जान केन्द्र डोंगरीडीह में 622 किसानों से 23 हजार 285 क्वींटल, कोरदा में 260 किसानों से 16 हजार 171 क्वींटल, करदा में 295 किसानों से 14 हजार 570 क्वींटल, बरदा में 985 किसानों से 45 हजार 446 क्वींटल, खैरा में 594 किसानो से 26 हार 221 क्वींटल, सिरियाडीह में 538 किसानों से 20 हजार 445 क्वींटल, मरदा में 392 किसानों से 17 हजार 868 क्वींटल, कोयदा में 347 किसानो से 15 हजार 419 क्वींटल, कोहरौद में 596 से 26 हजार 663 क्वींटल, धाराशिव में 550 किसानों से 28 हजार 503 क्वींटल, सरखार में 777 किसानो से 35 हजार 466 क्वींटल, अहिल्दा में 561 किसानों से 26 हजार 552 क्वींटल, लवन मेें 1115 किसानों से 48 हजार 113 क्वींटल, मुण्डा में 649 किसानों से 28 हजार 856 क्वींटल, भालूकोना में 669 किसानों से 29 हजार 867 क्वींटल धान खरीदा गया है। 15 उपार्जन केन्द्र में कुल 4 लाख 34 हजार 91 क्वींटल धान अब तक लवन शाखा के अन्तर्गत खरीदी किया गया है। 8 हजार 950 किसानों के द्वारा 88 करोड़ 8 लाख रूपये तक का धान बेचा गया है। इनमें से 27 करोड़ रूपये बैंक के द्वारा लिकिंग की वसूली अब तक किया जा चूका है। वही, उठाव की ओर नजर डाले तो 4 लाख क्वींटल धान खरीदी में से 2 लाख 87 हजार 10 क्वींटल धान का उठाव हो चूका है। शेष 1 लाख 94 हजार 481 क्वींटल धान का उठाव नहीं किया गया है।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ सहित भारत भर में ड्राइवरों के द्वारा 01 जनवरी से 03 जनवरी तक हड़ताल किया गया था। इस दौरान धान का उठाव नहीं हो सका था। 4 जनवरी तक किसी भी केन्द्रो में धान का उठाव नहीं हुआ है। इस वजह से केन्द्रो में धान जाम हो गया है। उपार्जन केन्द्रों के समिति प्रबंधकों के द्वारा धान का उठाव की मांग किया गया है।
शाखा प्रबंधक
सभी मिलरों को सूचना दे दिया गया है, जिन-जिन मिलरों का डियों कटा है, उसे फोन करके जल्द ही धान का उठाव करने के लिए बोला गया है। उपार्जन केन्द्र सरखोर को छोड़कर बाकि सभी उपर्जान केन्द्रो में बारदाना की समस्या नहीं है। सरखोर के लिए बारदाना का मांग किया गया है, अभी सरखोर में 10 हजार बारदाना उपलब्ध है। खरीदी प्रभावित नहीं होगी।
शिव कुमार साहू, शाखा प्रबंधक
जिला सहकारी बैंक, शाखा लवन

Related Articles

Back to top button