क्षेत्र में धूम धाम से मनाया गया दिपावली व गौरा उत्सव

जिला बलौदाबाजार

लवन से धीरेंद्र साहू

जिला बलौदाबाज़ार//दिवाली के दिन लोगों ने बड़ी धूमधाम से दीपावली का पर्व मनाया। दीप प्रज्वलित कर बच्चों ने फटाके फोड़े। बच्चों ने रंगोली बनाकर दीपावली त्यौहार का आनंद भी लिया।वहीं पर जिला बलौदाबाजार के लवन तहसील के ग्राम सीरियाडीह में गौरा-गौरी का पर्व भी बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। बड़ी संख्या में लोग भगवान शंकर एवं माता पार्वती के विवाह के साक्षी बने। साथ ही ग्रामीणों ने गौरा-गौरी की शोभायात्रा निकाल मांदार के थाप पर प्रतिमा का विसर्जन किया।
दिवाली की रात गौरा-गौरी के विवाह की परंपरा निभाई गई।
4 दिनों तक विवाह की सभी रस्में निभाने के बाद मंगलवार को पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना कर गौरा-गौरी की प्रतिमाओं कोमांदर की थाप पर गांव के तालाब में विसर्जन किया गया।क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुबह से ही गौरा-गौरी पर्व की धूम रही।मांदर की थाप पर गौरा-गौरी के गीत गाते हुए विसजर्न किया गया।
साथ ही गोवर्धन पूजा पर घर घर में जहां गाय बांधते हैं,
गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की विधि विधान से पूजा अर्चना की साथ ही गोमाता को परंपरागत पकवान बड़ा, पुड़ी खिलाए। साथ ही गोमाताओं को सोहाई पहनाने की परंपरा भी निभाई गई।

Related Articles

Back to top button