लेख राम साहू ने आम आदमी पार्टी कसडोल विधान सभा के कार्यकर्ताओं के साथ किया गद्दारी

जिला बलौदाबाजार

लवन से धीरेंद्र साहू

जिला बलौदाबाजार////आम आदमी पार्टी जिला सचिव श्यामा चरण साहू ने कहा लेख राम साहू ने हम सभी कार्यकर्ताओं एवं जनताओं के साथ धोखा किया है।उन्होंने बताया कि 3/11/2023 दिन शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में बैठक रखा गया था जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो प्रत्याशी लेख राम साहू को कसडोल विधान में पैराशूट प्रत्याशी उतारा था जिसका कसडोल विधान सभा के कार्यकर्ता एवम पदाधिकारियों ने लेख राम साहू का विरोध किया क्योंकि लेख राम साहू आम आदमी पार्टी के सदस्य नहीं थे इस लिए आम आदमी के पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री संजीव झा जी को एवम प्रदेश पदाधिकारियों को इस बात का अवगत कराया गया था की लेख राम साहू सही प्रत्याशी नहीं है और उसका टिकट कैंसिल करने और आम आदमी पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता को टिकट देने के लिए लिखित में आवेदन दिया गया था और पावती लिया था उसके बाद भी प्रदेश प्रभारी ने टिकट कैंसिल नही किया और अन्त में हम सभी कार्यकर्ताओं ने बैठक लेकर लेख राम को समर्थन किया अंततः गद्दार लेख राम साहू ने लोभ लालच प्रलोभन में आकर आम आदमी पार्टी का नामांकन 2 तारीक को वापस ले लिया और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया लेख राम साहू ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवम आम जनता के विश्वास के साथ धोखाधडी और गद्दारी किया है और ये साहू समाज के नाम पर कलंक है प्रदेश प्रभारी श्री संजीव झा प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी डॉक्टर संदीप पाठक ने कसडोल विधान सभा के कार्यकर्ताओं एवम आम जनता के भावनाओ के साथ खिलवाड़ किया और धोखा दिया है तो कसडोल विधान सभा कार्यकर्ता इस शर्मनाक कृत्य की निंदा करता है आज के इस बैठक में शामिल सदस्य नरेंद्र मनहर ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र मंडलेश्वर ब्लॉक उपाध्यक्ष दिलीप साहू जिला मीडिया प्रभारी मंगल प्रसाद वर्मा वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश पैकरा एसटी विंग जिला अध्यक्ष .मुकेश कुमार साहू श्याम सुंदर जेठु राम साहू । सम्मे लाल पटेल। सूक चंद साहू जिला सचिव श्यामा चरण साहू सहित बहुत से कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button