बलौदा बाजार

सरखोर में आयोजित श्रीमदभागवत महापुराण कथा में शामिल हुई सुश्री शकुन्तला साहू

लाइव भारत 36न्यूज़ से लवन से धीरेंद्र साहू की रिपोर्ट

संसदीय सचिव एवं कसडोल विधायक सुश्री शकुन्तला साहू सोमवार को बलौदाबाजार विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरखोर में समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के अंतिम दिवस शामिल हुई। उन्होंने भागवत कथा में विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने भागवत कथा स्थल में बैठकर भागवत कथा भी सुनी।

व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक आचार्य पं श्री नीलकमल ओझा महाराज जी ने भगवान श्री कृष्ण – सुदामा मित्रता की कथा का श्रवणपान कराया। भागवत कथा में विधायक सुश्री साहू के साथ देवीलाल बारवे महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी ब.बा प्रताप डहरिया उपाध्यक्ष अनु जाती प्रकोष्ठ जिला कांग्रेस मृत्युंजय वर्मा कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लवन अभिषेक पांडे उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लवन रज्जू वर्मा मलेच्छ राम यादव अध्यक्ष आयोजक समिति डॉ.भागचंद पटेल ईश्वर प्रसाद पटेल रघुनाथ पैकरा गंगा दयाल साहू दिलीप पटेल सनद कुमार साहू संतोष साहू बुद्धनाथ साहू सेवक राम पटेल धनेश्वर पैकरा सुरेश सेन शिवशंकर साहू धनीराम साहू रामखिलावन साहू सुखीराम पटेल रोहित एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button