बलौदा बाजार

कोहरौद मे संगीतमय श्रीमदभागवत महापुराण आयोजित

लाइव भारत 36 न्यूज से लवन से धीरेन्द्र साहू की रिपोर्ट

संसदीय सचिव एवं कसडोल विधायक सुश्री शकुन्तला साहू आज जिला बलौदाबाजार के लवन थाना अंतर्गत ग्राम कोहरौद में श्री चैतराम साहू परिवार के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के अंतिम दिवस शामिल हुई। उन्होंने भागवत कथा में विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने भागवत कथा स्थल में बैठकर भागवत कथा भी सुनी। व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक आचार्य पं श्री अक्षताचार्य महाराज जी ने आज भगवतगीता का पाठ एवं महाभारत की कथा का श्रवणपान कराया। भागवत कथा में विधायक सुश्री साहू के साथ नरेंद्र वर्मा प्रभारी महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लवन, बाल्मीकि साहू संयुक्त सचिव नर्सिंग साहू कृष्णा साहू पन्ना लाल रजक परमानंद साहू रमेश कुमार साहू तेजनाथ साहू महेंद्र साहू गोपाल साहू प्रकाश साहू बिसौहा साहू तीजजराम साहू तिलक राम साहू प्रमोद साहू हंसराम रजक मुन्ना वर्मा रामप्रसाद साहू मालिकराम साहू संतोष यादव तलेश्वरी साहू सविता साहू कुमारी बाई भुनेश्वरी साहू भावना साहू बीना साहू राधिका साहू टिकेश्वरी साहू प्रेमबाई साहू शकुन साहू पार्वती साहू उर्मिला साहू कंचन साहू गौरी साहू माया साहू मिथिला साहू गीता साहू परमेश्वरी साहू ग्रंथ साहू जानकी साहू एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button