पुलिस चौकी लवन को इस वर्ष अब तक कुल 24 गुम इंसान दस्तयाब करने में मिली सफलता
लाइव भारत 36न्यूज़ से लवन से धीरेंद्र साहू की रिपोर्ट
जिला बलौदाबाजार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा द्वारा जिला के सभी थाना प्रभारी को लंबित गुम इंसान के दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सचिंद्र चौबे एवं उ पु अ मुख्यालय श्री अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन पर उप निरीक्षक उमेश वर्मा के नेतृत्व में इस वर्ष विशेष अभियान चलाया जा रहा है एवं नए पुराने गुम इंसान जो अलग-अलग कारणों से घर से बिना बताए कहीं चले गए थे गुम इंसान की नियमित पतासाजी करते हुए वर्ष 2019 के 01, 2020 के 04, 2021 के 04, 2022 के 12 तथा 2023 के 03 कुल 24 गुम इंसान को दस्तयाब किया गया एवं उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है,
चौकी लवन क्षेत्र में अन्य जगहों के अपेक्षा अधिक गुम इंसान के मामले दर्ज होते हैं जिनके दस्तयाबी के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगी.
उपरोक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक परमानंद रथ, अजय अंचल, जसवंत सिंह, धनंजय यादव, निरंजन प्रसाद सेन, भारत भूषण पठारी, विनोद बांधे का विशेष योगदान रहा।