लवन

भगवान श्री राम के आदर्श, चरित्र को अमल करने योग्य, पूर्व विस अध्यक्ष

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी जिला बलौदाबाजार के ग्राम धमनी में ग्राम वासियों द्वारा आयोजित रामायण कथा का श्रवण करने पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने भगवान श्री रामचंद्र जी का विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर क्षेत्र के खुशहाली सुख शांति की कामना की तत्पश्चात उन्होंने भारी संख्या में उपस्थित श्रोता समाज को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री रामचंद्र जी के आदर्श चरित्र अनुकरणीय है। हिंदू संस्कृति के अनुसार भाइयों के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार होना चाहिए इसकी शिक्षा हमें रामायण में श्रीराम, श्रीलक्ष्मण, श्रीभरत एवं श्रीशत्रुघन के चरित्रों से हर जगह मिलती है। उनकी प्रत्येक कार्य में त्याग और प्रेम का भाव झलक रहा है। श्रीराम और भरत के स्वार्थ त्याग की बात क्या कही जाए। श्री रामचंद्र जी का प्रत्येक संकेत, चेष्टा और प्रसन्नता भरत के राज्याभिषेक के लिए और भरत की श्री राम के राज्याभिषेक के लिए। इसी प्रकार द्वापरयुग में युधिष्ठिर आदि पांडवों का परस्पर भ्रातृप्रेम आदर्श और अनुकरणीय है। रामायण स्थल पहुंचने पर समिति के सदस्यो द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया आज के इस अवसर पर भाजपा मंडल पलारी के अध्यक्ष श्री नंद कुमार वर्मा भाजपा के जिला प्रतिनिधि हेमंत साहू महामंत्री पवन कुमार वर्मा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष चूड़ामणि साहू कार्यक्रम के संयोजक कुमार पटेल युवा नेता बृजभान यदु, बूथ अध्यक्ष शंकर पैकरा दयाराम साहू बलोदी रामायण समिति का अध्यक्ष भीम सिंह पैकरा सचिव चंद्र कुमार पैकरा सरपंच प्रतिनिधि हरदयाल पैकरा उपसरपंच मिनेंद्र यादव, जनपद सदस्य बिहस कलिहारी, पुरन सिंह श्रेय, अंगरराम यदु सलाहकार नरोत्तम साहू पुनीत राम कन्नौजे जान सिंह पैकरा संचालक राम नारायण यादव बृजभूषण दीवान महानदी कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिलीप सिंह पैकरा उपाध्यक्ष विजय यदु लीला मंडली अध्यक्ष भरत दीवान सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button