अहीर रेजीमेंट के लिए रेजांगला शौर्य दिवस से चलेगी मुहिम:- प्रवीण यादव
लाइव भारत 36 न्यूज़ से विजय धिरहे
नवीन जिला सक्ति ज्ञात हो कि 18 नवंबर 1962 के दिन भारत-चीन युद्ध आज भी पूरे भारतवासियों के जेहन में हैं। भारत के 120 सैनिकों ने चीन के लगभग 3000 चीनी सैनिकों को अपने पराक्रम से 1300 सैनिकों, को मार गिराया था 120 भारतीय सैनिकों में से 114 यादव सैनिक ने अपनी शहादत दी थी। अहीर वीरों की पराक्रम के कारण भारत सरकार ने रेजांगला की भूमि को वीर अहीर धाम का दर्जा दिया संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा के नेतृत्व मे 18 नवंबर
को पुरे छत्तीसगढ़ में सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष और इस मुहिम के राष्ट्रीय महामंत्री रमेश यदु जी और प्रदेश उपाध्यक्ष पी आर यदु जी के मार्ग दर्शन में यह अभियान सतत् रूप से चलेगा
और अहीर शौर्य दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर अहीर रेजीमेंट के लिए अभियान पूरे भारत देश भर में यादव समाज के लोगों के द्वारा चलाया जायेगा उम्ताशय की जानकारी प्रवीण यादव संजोयक सर्वयादव समाज जिला सक्ती के द्वारा दी गयी।