सारंगढ़
भाजपा जिलाध्यक्ष के सारंगढ़ आगमन पर युवा नेता हरिनाथ खूंटे ने बाइक रैली कर स्वागत किया।।
सारंगढ़ :- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जलान का जिला आगमन पर युवा मोर्चा के कर्मठ युवा नेता हरिनाथ खूंटे ने लगभग 200 बाइक के तदाक में बाइक रैली से जिला अध्यक्ष सुभाष जलान का भव्य स्वागत किया आपको बता दे युवा नेता हरिनाथ खूंटे ने परसदा से 200 बाइक रैली के साथ सारंगढ़ पहुँचे ,वही बाइक रैली के दौरान सारंगढ़ के गढ़ चौक पर जिला अध्यक्ष का लड्डू से तौला गया। वही युवा मोर्चा सारंगढ़ के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल व संगीत सिंह ठाकुर ने पूरे नगर में सक्रियता से दलबल के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुभास जलान के स्वागत में आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया, भाजपा के अन्य नेताएँ भी स्वागत में खड़े रहे।