कोरबा

दुनिया के लोगों अब किसी अवतार का इंतजार मत करो भारत का संविधान ही अब विश्व का अंतिम जगतगुरू बनते जा रहा है…..गोपाल ऋषिकर भारती

राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत ,मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा द्वारा आदिवासी विधान सभा क्षेत्र रामपुर के संगम नगर दोंदरो पंचायत में जिला संयोजक क्रांति कुमार साव,जिला उपाध्यक्ष पार्वती गोंड एवं रामपुर विधान सभा प्रभारी मैडम मिरासिंह द्वारा संविधान सुरक्षा सत्संग का आयोजन किया गया ।इस सत्संग में भारत माता पिता एवं संविधान की शपथ लेकर समाज में तेजी के साथ बढ़ती जा रही महगांई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार ,बेतहाशा बिजली के बिल एवं कमजोर वर्गों पर बढ़ते अन्याय अत्याचारों के मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती , चौहान समाज के प्रमुख रामकृष्ण चौहान,रेलवे एस टी यूनियन के अध्यक्ष बसंत राम टंडन,मोर्चा के केंद्रीय प्रतिनिधि सुनील सुना,बालको अध्यक्ष गायत्री साहू,उपाध्यक्ष रूपा महिलांगे ,महासचिव सुकन्या साहू ने संबोधित किया।मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि जिस तरीके से हम अपने मजबूत शरीर के लिए अच्छा भोजन ,शुद्ध हवा और स्वच्छ पानी पीना चाहते हैं उसी तरह अपने पवित्र मन के लिए भी नैतिक संस्कार और वैज्ञानिक शिक्षा की जरूरत पड़ती है ।

बालको में आज ही एक जवान कारोबारी लड़के ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया ,दूसरा केश उतरा खंड में एक भाजपा के बड़े नेता आर्य के पुत्र ने अंकिता भंडारी नाम की एक खूबसूरत युवती को अपने होटल में नौकरी देकर उसे वैश्यावृत्ति के गलत कार्य करने के लिए दबाव बनाया।लड़की द्वारा मना करने पर उसको हत्या करके नहर में फेंक दिया।ये सब अपराध क्यों होते हैं क्योंकि अधिकांस लोग भारत के संविधान,कानून और समाज के नैतिक मूल्यों के बारे में अज्ञानी हैं और कुछ लोग सत्ता में पहुंचकर देश के कानून को मजाक समझते हैं।देखिए पूरे देश की सर्वोच्च सत्ता में बैठे कुछ संगीन अपराधी जातिवादी,पूंजीवादी तत्व समाज में भारत के कानून और लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपने निजी स्वार्थ के लिए समाज को जाती, पाती,हिन्दू,मुसलमान जैसे धार्मिक मुद्दों को उछलकर समाज में दंगे और फुट करवाकर अपनी जागीर बनाना चाहते हैं। यही कारण है समाज में चारो तरफ महगांई,बेरोजगारी,और अपराध बढ़ते जा रहे हैं। हर आदमी और जाती को बारी बारी मुर्गी की तरह दाना खिलाकर मारा जा रहा है।इससे बचने का एक ही रास्ता है कि हम सब भारत के संविधान के दर्शन और महत्व को मिलकर समझने के लिए इस तरह के सतसंगों का लगातार हर घर ,मोहल्ले,या बड़े बड़े मैदानों में आयोजन करके समाज कर बच्चे ,जवान,बूढ़े सभी को समझाएं।

भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता अपने युवा बच्चो को यह बता रहे हैं कि संविधान उनके सामने कुछ नहीं है।और आज उनके पापों का फल उनके जवान लड़के लड़कियों को उठाना पड़ रहा है।अपराधी कितना भी बड़ा हो अब वह बच नहीं पाएगा।जो नेता और संगठन भारत के संविधान के खिलाफ अपने तुच्छ स्वार्थ के लिए माहौल बना रहे हैं उन्हें पता नहीं है कि ओ अपने और अपने समाज के लिए कब्र खोदने के काम में लगे है। इन दरिंदो को इतिहास कभी भी माफ नहीं करेगा।याद रहे भारत ही नहीं तो अब सारी दुनिया के लोगों से हमारा कहना है कि अब किसी चमत्कारी अवतार का इंतजार ना करे भारत का संविधान अब सम्पूर्ण विश्व का जगत गुरु बनते जा रहा है जितने जल्द हो सके इस सच्चाई को भारतवासी मान लेे तो भलाई होगी।


कार्यक्रम में जो देगा गरीबों को न्यूनतम 25000/ का रोजगार उसकी बनाएंगे सरकार,अब की बार राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा की सरकार के नारों से आदिवासी ग्राम पंचायत के लोगों में जोश भरा गया।बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं उपस्थित थे सबको चाय नाश्ते का प्रबंध ग्राम शाखा की महिलाओं ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button