शक्ति

ग्राम भांटा में लोक सेवा केंद्र संचालक यश डनसेंना द्वारा आय प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर दो दो सौ रुपए दोगुने दाम की वसूली

नवीन जिला सक्ती – मालखरौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत भांटा में लोगों की सुविधा के लिए खोले गए जन सेवा केंद्र पर खुलेआम लोगों को लूटा जा रहा है। यह लूट कोई और नहीं बल्कि जन सेवा केंद्र के संचालक बेफौप होकर कर रहे हैं। विदित हो कि ‘जाति, निवास, आमदनी, जन्म मृत्यु, विकलांग समेत तमाम प्रमाण पत्रों को बनवाने में लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके जन सेवा केंद्र खोले गए हैं, जिनका शासन द्वारा एक निश्चित रेट लिस्ट होता है जिसके अनुसार सेवा केंद्रों में चार्ज लिया जाना होता है, लेकिन ग्राम पंचायत भांटा में संचालित जन सेवा केंद्र पर शासन द्वारा नियमों को ठेंगा दिखाते हुए बेखौप होकर ग्राहकों को प्रमाण पत्र बनाने का मनमाने दाम वसूला जा रहा है।


इस संबंध में नाम न बताने के शर्त में एक व्यक्ति ने बताया कि दो दिन पहले भांटा स्थित लोक सेवा केंद्र में आमदनी प्रमाण पत्र बनवाने गए, जहां संचालक यश डनसेना द्वारा आमदनी बनवाने का 200 रुपए शुल्क लिया गया, जबकि शासन द्वारा रेट लिस्ट के अनुसार आमदनी बनाने का 35 से 45 रुपए चार्ज लेना होता है। इसी तरह और भी कई लोगों ने प्रमाण पत्र बनाने का इस जन सेवा केंद्र में दोगुने दाम लेने की जानकारी दे रहे है। आलम यह है कि शासन द्वारा जारी रेट लिस्ट को नजर अंदाज कर क्षेत्र के जन सेवा केंद्रों संचालको द्वारा मनमाने दाम वसूला जा रहा हैं।

लाइव भारत 36न्यूज से विजय धिरहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button