कांकेर

मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन 28 मार्च को अंतागढ़ में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत जिले के अंतागढ़ उन्मुक्त खेल मैदान में 28 मार्च को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जायेगा, जिसमें जिले के 300 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह में महिला एवं बाल विकास परियोजना भानुप्रतापपुर से 50 जोड़े, अंतागढ़ से 99, दुर्गूकोंदल से 55, कोयलीबेड़ा से 45 और पखांजूर से 51 जोड़े का विवाह संपन्न कराया जायेगा।
            मुख्यमंत्री कन्या विवाह में प्रदेश के महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण एवं जिले के प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे तथा अध्यक्षता स्थानीय विधायक एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास प्राधिकरण के सदस्य अनूप नाग करेंगे। कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मण्डावी, छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं भानुप्रतापपुर विधायक मनोज सिंह मण्डावी, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी अतिविशिष्ट के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में जनजातीय आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सदस्य नरेश ठाकुर, गौ-सेवा आयोग के सदस्य नरेन्द्र यादव, जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमंत ध्रुव , उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, योजना आयोग के सदस्य कांति नाग, जनपद पंचायत अध्यक्ष अंतागढ़ बद्रीनाथ गावड़े, जिला पंचायत सदस्य दिलीप बघेल, नगर पंचायत अंतागढ़ के अध्यक्ष राधेलाल नाग, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, श्यामा पट्टावी,भवन लाल जैन,अमल नरवास, मुकेश ठक्कर,अखिलेश चंदेल, विश्राम सिंह गावड़े, जीतू मरकाम और दुर्गेश ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button